कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, LTC पर नया अपडेट, अब मिलेगी ये भी सुविधा, डीओपीटी का आदेश जारी

DoPT के आदेश के तहत मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा सरकारी कर्मचारी पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।
employes news

Leave Travel Concession :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर हैं। महंगाई भत्ता वृद्धि से पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब केंद्रीय कर्मचारी लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। इस संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आदेश जारी कर दिया है।

DoPT की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा सरकारी कर्मचारी पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।विभाग ने बताया कि यह कदम एक्सपेंडिचर डिपार्टमेंट से सलाह लेने के बाद उठाया गया है।

अबतक कुछ ट्रेनों में यात्रा की सुविधा

LTC के तहत पहले से ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दुरंतो एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करने का मौका मिलता था।इन ट्रेनों में यात्रा करने पर कर्मचारी को छुट्टियों के साथ-साथ टिकट रिम्बर्समेंट का लाभ भी मिलता था। अब वंदे भारत, तेजस और हमसफर ट्रेनों को भी इस सूची में जोड़ दिया गया है।

बीते साल एलटीसी सुविधा को 2 वर्षों के लिए बढ़ाया गया था

गौरतलब है कि बीते साल सितंबर 2024 केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वोत्तर क्षेत्र और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की यात्रा करने के लिए अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) सुविधा को दो वर्षों के लिए बढ़ाया था।इसके तहत सरकारी कर्मचारी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर क्षेत्र की हवाई यात्रा 25 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे। पहले यह योजना 25 सितंबर 2024 को समाप्त हो रही थी।

क्या है एलटीसी योजना

  • LTC योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए चार साल के ब्लॉक के दौरान अपने होम टाउन या या भारत में किसी भी स्थान पर जाने के लिए एक रियायती ट्रैवल सर्विस है।इसके तहत पात्र केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पेड लीव के अलावा यात्रा के टिकटों की प्रतिपूर्ति भी मिलती है।
  • यह योजना सरकारी कर्मचारियों को चार साल की ब्लॉक अवधि में अपने होम टाउन की यात्रा के बजाय जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार, या पूर्वोत्तर क्षेत्र की यात्रा करने का विकल्प देती है।
  • सरकारी कर्मचारियों के पास या तो दो साल के ब्लॉक में दो बार होम टाउन एलटीसी का फायदा उठाने का विकल्प है । दो साल में एक बार अपने होम टाउन का दौरा करने और दो साल के दूसरे ब्लॉक में भारत में किसी भी स्थान में घूमने का विकल्प है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews