कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बोनस का ऐलान, 30 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगी राशि, खाते में आएंगे इतने रूपए

वित्त मंत्रालय के आदेश के तहत ग्रुप सी के तहत आने वाले सभी केंद्रीय कर्मचारी और ग्रुप बी में आने वाले ऐसे सभी नॉन गैजेटेड एंप्लॉयीज जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं को बोनस का लाभ मिलेगा।
travel allowance

Central Employees Bonus 2025: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है । रेल कर्मचारियों के बाद अब केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को दशहरे से पहले बोनस का तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्‍ड बोनस/एडहॉक बोनस का ऐलान कर दिया है।इसके तहत सभी पात्र कर्मियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर राशि मिलेगी। इसके तहत कर्मचारियों के खाते में 6,908 रुपये आएंगे। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्‍सपेंडिचर ने ऑफिस मेमो भी जारी कर दिया है।

30 दिनों की सैलरी के बराबर मिलेगा केन्द्रीय कर्मचारियों को बोनस

  • वित्त मंत्रालय के जारी मेमो में कहा गया है कि केंद्र सरकार के ग्रुप C और  गैजेटेड  ग्रुप B कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिनों की सैलरी के बराबर “एड-हॉक बोनस” मिलेगा। यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा जो 31 मार्च, 2025 तक सर्विस में हैं और जिन्होंने कम से कम छह महीने लगातार काम किया है। अगर किसी ने पूरे साल काम नहीं किया है, तो उसे काम किए गए महीनों के आधार पर बोनस मिलेगा।
  • इसके अलावा विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि समूह ‘ग’ के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और समूह ‘ख’ के सभी अराजपत्रित केंद्र सरकार के कर्मचारियों, जो किसी भी उत्पादकता-आधारित बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं, को लेखा वर्ष 2024-25 के लिए 30 दिनों के परिलब्धियों के बराबर गैर-उत्पादकता-आधारित बोनस (एड-हॉक बोनस) प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति से अवगत कराने का निर्देश दिया जाता है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का लाभ

  • केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा।
  • केंद्र शासित प्रदेशों के उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो केंद्र सरकार के पे स्ट्रक्चर पर काम करते हैं और कोई अन्य बोनस नहीं प्राप्त करते हैं।
  • ग्रुप सी के तहत आने वाले सभी केंद्रीय कर्मचारी इसके लिए पात्र होंगे।
  • ग्रुप बी में आने वाले ऐसे सभी नॉन गैजेटेड एंप्लॉयीज जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं, उन्हें भी ये बोनस ।
  • एड-हॉक कर्मचारी भी पात्र होंगे, बशर्ते उनकी सर्विस में कोई अवकाश न हो।
  • पिछले तीन वर्षों में एक निश्चित संख्या में दिनों तक काम करने का अनुभव रखने वाले आकस्मिक मजदूर भी बोनस के पात्र होंगे। इन कर्मचारियों के लिए बोनस राशि 1,184 रुपये निर्धारित की गई है।
  • जो 31 मार्च 2025 तक सर्विस में थे या फिर जिन्होंने 2024-25 के दौरान कम से कम 6 महीने तक लगातार सेवा दी, को प्रो-राटा बेसिस पर यानि कि जितने महीने काम किया है, उसी के हिसाब से बोनस दिया जाएगा।

कैसे होगा बोनस का कैलकुलेशन?

बोनस का कैलकुलेशन अधिकतम 7,000 रुपये मंथली सैलरी के आधार पर किया जाएगा। उदाहरण के लिए, 7,000 रुपये की सैलरी पर 30-दिन के बोनस की गणना इस प्रकार की जाएगी – 7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपये ( 6,908 रुपये)।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews