कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, अप्रैल से मिलेगा बढ़े हुए वेतन का लाभ, खाते में आएगी 30000 तक राशि, मार्च महीने की सैलरी पर भी अपडेट

delhi cm

UP Employee Teacher salary News : उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। एक तरफ 30 मार्च 2024 को राज्य शासन ने कर्मचारियों-शिक्षकों समेत कई विभागों के कर्मचारियों की मार्च की सैलरी समय से अप्रैल महिने देने को लेकर एक आदेश जारी किया है, वही दूसरी तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड की बैठक से हरी झंडी मिलने के बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को अप्रैल से 10 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा यानि मई से खाते में सैलरी बढ़कर आएगी।

शिक्षकों-कर्मियों के वेतन में 10 फीसदी वृद्धि

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, बीते दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को 10 फीसदी वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। नई दरें 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी। इससे नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में करीब 11 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इनमें औसतन 10 से 15 स्टाफ तैनात हैं, जिसमें शिक्षक, पार्ट टाइम शिक्षक, वार्डन, लेखाकार, खाना बनाने वाले, चौकीदार, चपरासी आदि शामिल हैं।

जानिए किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी

इस वृद्धि से शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन में 600 से 3000 रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। इससे पहले वर्ष 2018 में वेतन वृद्धि हुई थी।पहले वार्डेन को 27500 मिलते थे और अब 30250 मिलेगा। फुल टाइम शिक्षक को 22 हजार की जगह 24200,उर्दू शिक्षक को 14000 की 16408, लेखाकार को 11 हजार की जगह 13673, हेड कुक को 8577, सहायक कुक को 6433 और अन्य सपोर्ट स्टाफ (चौकीदार) को 6498 वेतन मिलेगा।

मार्च के वेतन पर अपडेट, राज्य शासन ने विभागों को दिए ये निर्देश 

हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की मार्च की सैलरी के संबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, सहायताप्राप्त शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थानों व चिकित्सा विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने मार्च का वेतन समय से अप्रैल महिने में दिया जाए, इसके लिए सभी विभागों को भी निर्देश दिए है।संभावना है कि मार्च के वेतन में अप्रैल में बढ़े हुए डीए का भी लाभ मिल सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews