Hindi News

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 2 महीने की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस, खाते में आएगी इतनी राशि, ये होंगे पात्र-नियम

Written by:Pooja Khodani
Published:
ध्यान रहे एक साल से कम समय तक सेवा में रहे कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा।  हालांकि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उन्होंने कम से कम 6 महीने तक सर्विस की हो।
कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 2 महीने की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस, खाते में आएगी इतनी राशि, ये होंगे पात्र-नियम

Employees News

EPFO Productivity Linked Bonus 2024: एंप्लाई प्रोविडेंड फंड ऑर्गनाइजेशन से जुड़े कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।EPFO ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। यह बोनस 60 दिनों यानि 2 महीने की सैलरी के बराबर होगा। इसका लाभ केवल ग्रुप सी और बी के कर्मचारियों को मिलेगा।इसके लिए कुछ नियम शर्तें भी निर्धारित की गई है।

संगठन द्वारा जारी आदेश के तहत एंप्लाई प्रोविडेंड फंड ऑर्गनाइजेशन के साथ काम कर रहे Group C और Group B कर्मचारियों को प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के रूप में 13,816 रुपये का एडवांस पेमेंट किया जाएगा।हालांकि इसका लाभ पब्लिक ईपीइफओ से पहले ही रिटायरमेंट लेने वाले कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा ।आकस्मिक/कॉन्ट्रैक्ट/अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी भी इस बोनस के लिए पात्र नहीं होंगे।

प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस के एडवांस पेमेंट के लिए नियम/शर्तें

  • यह लाभ ग्रुप सी और ग्रुप बी ( गैर राजपत्रित) सभी नियमित कर्मचारी को बोनस का लाभ मिलेगा, बशर्ते कि वे कर्मचारी आनुपातिक आधार पर सेवा में हों, और फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के मार्च के अंतिम दिन भी काम किए हों।
  • एक साल से कम समय तक सेवा में रहे कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा।  हालांकि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उन्होंने कम से कम 6 महीने तक सर्विस की हो
  • सात हजार रुपये से अधिक महीने वेतन पाने वाले कर्मचारी भी बोनस पाने के लिए हकदार हैं।
  • वित्त साल 2023-24 में जो कर्मचारी मार्च महीने में असाधारण या हाफ पे लीव ( आधे वेतन पर अवकाश) पर होंगे, उन्हें वेतन और भत्ते के आधार पर पीएलबी का भुगतान किया जाएगा।

क्या है प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस?

प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) एक प्रोत्साहन योजना है जो कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।यह विशेष रूप से रेलवे, EPFO जैसे सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए लागू होता है। प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस आमतौर पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के एक निश्चित दिन के बराबर होता है, जो उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाने के लिए प्रेरित करता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews