इन कर्मचारियों को तोहफा, मानदेय बढ़ा, अधिसूचना जारी, अब खाते में आएगी इतनी राशि

राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाए।
honorarium hike

PWD Multi Task Workers Honorarium Hike : हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों के लिए खुशखबरी है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात करीब 4,800 मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में शनिवार को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण सुरजीत सिंह राठाैर की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के बाद मल्टी टास्क वर्करों को अब 4500 रुपये बजाय 5000 प्रति माह मिलेंगे। राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मानदेय बढ़ाने की अधिसूचना शेयर की है।

पिछले हफ्ते कैबिनेट में हुआ था फैसला

बता दे कि पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई थी। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग में तैनात मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया गया था। कैबिनेट बैठक में मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, इन्हें अब पांच हजार रुपए मिलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews