शिक्षकों-कर्मियों के लिए खुशखबरी, वेतन में वृद्धि, मिलेगा 6 महीने का भी एरियर, खाते में बढ़कर आएगी इतनी राशि, पेंशन-डीए पर अपडेट

इसमें 19,500 रुपये का वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब 20,700  तो 21,500 रुपये वेतन लेने वाले शिक्षक को 23,700 रुपये वेतन मिलेगा।
employees news

HP Employees Teacher Salary Pension: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2039 व्यावसायिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से पहले प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने इन शिक्षकों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। नई दरें अप्रैल 2024 से लागू होंगी, ऐसे में अप्रैल से सितंबर तक का छह माह का एरियर मिलेगा। इस फैसले से वेतन में 1200 रुपये से लेकर 2200 रुपये वृद्धि होगी।

दैनिक जागरण के खबर के मुताबिक,समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।इसमें 19,500 रुपये का वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब 20,700  तो 21,500 रुपये वेतन लेने वाले शिक्षक को 23,700 रुपये वेतन मिलेगा।इनके वेतन से  ईपीएफ और ईएसआईसी कटेगा, ऐसे में इस वेतन वृद्धि से शिक्षकों को ईपीएफ और ईएसआईसी का भी लाभ मिलेगा।बढ़ी हुई सैलरी अक्टूबर में मिलेगी और एरियर का भुगतान 20 अक्तूबर तक किया जाएगा।

पेंशनरों को 9 अक्टूबर को मिलेगी Pension

1 अक्टूबर को 2.50 लाख राज्य कर्मचारियों को सैलरी जारी कर दी गई है और अब 1.50 लाख पेंशनरों अगले हफ्ते पेंशन का भुगतान किया जाएगा। 9 अक्तूबर को पेंशनरों को पेंशन और 75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को बचे एरियर का 50 फीसदी बकाया की राशि खातों में भेजेगी।

दिवाली से पहले बढ़ सकता है DA

खबर है कि दिवाली से पहले राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार अपने कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। बता दे कि प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को जनवरी 2023 से डीए का भुगतान किया जाना है ।इसमें जनवरी 2023, जुलाई 2023 व जनवरी, 2024 की तीन किश्तों का चार-चार प्रतिशत डीए लंबित है। हालांकि इसके लिए सरकार को 600 करोड़ रुपये का प्रबंधन करना होगा। इधर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री से डीए जारी करने की मांग की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews