इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ा, 19 महीने का एरियर भी मिलेगा, खाते में आएगी 28 हजार तक राशि, जानें भत्तों पर अपडेट

सेम एंड सिमिलर वेज को मंजूरी मिलने के बाद अब पीजीआई के ठेका कर्मचारियों के वेतन में 7000 मासिक की वृद्धि होगी। नए दरें जनवरी 2024 से लागू होने के चलते कर्मियों को 19 महीने का एरियर भी मिलेगा।
salary news

चंडीगढ़ पीजीआई ( पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) के ठेका कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सेम एंड सिमिलर वेज (Same & Similar Wage) लागू करने की मंजूरी दे दी है।इससे वेतन में 7 हजार रुपए की वृद्धि होगी। जनवरी 2024 से नया वेतनमान लागू माना जाएगा।इससे 3500 ठेका कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

इस फैसले के बाद सफाई कर्मचारी को 20000 की अब 27,000 रुपये, सिक्योरिटी गार्ड को 21000 की जगह 28,000 रुपये और अटेंडेंट को 19 हजार की बजाय 26,000 रुपये वेतन मिलेगा। इससे हर महीने पीजीआई पर करीब 3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। नई दरें जनवरी 2024 से लागू होंगी, ऐेसे में 19 महीने का बकाया एरियर भी मिलेगा, इसके लिए 50 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की जाएगी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, पीजीआई के ठेका कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। 6 दिसम्बर 2024 को पीजीआई प्रशासन की 8वीं याचिका को सेंट्रल एडवाइजरी कॉन्ट्रैक्ट लेबर बोर्ड ( CACLB) के सामने रखा गया था, जिसमें 13 जनवरी 2024 से लेकर 12 जनवरी 2026 तक फिर छूट देने की अपील की गई थी। बोर्ड ने 9 अक्टूबर 2018 को दो साल की छूट की शर्त पर मंजूरी दी थी, लेकिन नियम लागू नहीं हुआ।इसके बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी (JAC) और भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने केंद्रीय कानून मंत्री से सीधा संपर्क किया और समर्थन मांगा।इसके बाद 16 जुलाई को कानून मंत्रालय ने मंजूरी दे दी।

उत्तर प्रदेश :6 साल बाद ARP/SRG भत्ते में वृद्धि, अब मिलेंगे 4500 रुपये प्रतिमाह

  • उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 6 साल बाद एआरपी और एसआरजी के वाहन भत्ते में दो-दो हजार और डायट मेंटर के भत्ते 1000 रुपये की वृद्धि करने का फैसला लिया है। साथ ही 500 रुपये प्रतिमाह स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री के लिए भी दिया जाएगा।
  • बता दे कि यूपी के परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और इनोवेशन के लिए शिक्षकों को अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) व स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) की जिम्मेदारी दी जाती है। सके लिए इन शिक्षकों को वाहन भत्ता भी दिया जाता है।वर्ष 2019 से एआरपी व एसआरजी को 2500 और डायट मेंटर को 1000 रुपये प्रतिमाह वाहन भत्ता दिया जाता है, जिसमें योगी सरकार ने 6 साल बाद संशोधन करते हुए इसे 4500 व 2000 रुपये करने का फैसला किया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews