हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय में वृद्धि, आदेश जारी, जानें खाते में कितनी बढ़कर आएगी राशि?

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीएम की घोषणा के बाद मल्टीपरपज वर्करों , जलरक्षक, पैरा पंप ऑपरेटर और पैराफिटर के मानदेय में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है।इस फैसले से 10 हजार के करीब वर्करों को लाभ मिलेगा।
employees news

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।बजट की घोषणा के बाद अब राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने मल्टीपरपज वर्करों , जलरक्षक, पैरा पंप ऑपरेटर और पैराफिटर के मानदेय में वृद्धि की है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए है। इस फैसले से 10 हजार के करीब वर्करों को लाभ मिलेगा।

आदेश के तहत के मल्टीपरपज वर्करों में मानदेय में 500 रुपये और जलरक्षक, पैरा पंप ऑपरेटर और पैराफिटर के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद अब जलरक्षक को 5300 की जगह 5,600 , पैरा पंप ऑपरेटरों को 6300 की जगह 6,600 रुपये, पैरा मल्टीपरपज वर्करों को 5000 की जगह 5,500 रुपये और पैराफिटर को 6300 की जगह 6,600 रुपये मानदेय मिलेगा। नई दरें अप्रैल 2025 से लागू होंगी ऐसे में अप्रैल से जून तक का बकाया मिलेगा।हालांकि आदेश में बकाए का जिक्र नहीं किया गया है।

सीएम ने बजट में की थी घोषणा

मार्च में हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल का 58,514 करोड़ का तीसरा बजट पेश किया था।इस बजट में सीएम ने एमडीएम वर्करों को 5,000, जलवाहकों को 5500, जलरक्षकों को 5600, मल्टीपपर्स वर्कर 5500 और पैराफिटर व पंप ऑपरेटर 6600 मानदेय करने का ऐलान किया था, जिसके बाद अब जून में इस संबंध में जल शक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

Department Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews