प्रेमजाल में फंसाकर लड़कों को ब्लैकमेल करती थी लड़की, इस तरह हुआ खुलासा

Sextortion In Indore

The girl blackmailed the boy : मुलाकात, दोस्ती, प्यार और फिर शादी..ये सिलसिला लगभग हर प्रेम कहानी में होता है। लेकिन प्यार और शादी के बीच अगर ब्लैकमेलिंक, दबाव और धमकी आ जाए तो सारा दृश्य बदल जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है नोएडा में। पुलिस ने यहां एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है जो पहले तो लड़कों को प्रेमजाल में फंसाती थी और फिर उन्हें धमकाकर उनसे पैसे वसूलती थी।

ये मामला नोएडा के सेक्टर 39 थाना का है..यहां सलारपुर के रहने वाले सोनू सैफी ने पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वो कपड़े की दुकान में काम करता है और कुछ समय पहले एक लड़की उसकी दुकान पर कपड़े खरीदने आई। लड़की ने अपना नाम नेहा ठाकुर बताया और बातों ही बातों में उसने सोनू का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों में फोन पर मैसेज और बातें होने लगी। सोनू का कहना है कि उनके बीच कुछ निजी बातें भी हुई और कुछ समय बाद नेहा उन्ही बातों का आधार बनाकर उसपर शादी का दबाव बनाने लगी।

आखिर सोनू ने नेहा से शादी के लिए हामी भर दी। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। नेहा ने सोनू से 2 लाख रूपये की डिमांड की। जब सोनू ने पैसे देने से मना कर दिया तो वो उसे ब्लैकमेल करने लगी। इससे परेशान होकर सोनू ने थाने में उसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नेहा को पकड़ा तो पता चला कि उसका असली नाम सोफिया है। पहले तो वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही लेकिन फिर अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि वो पहले भी इस तरह कई लड़कों को प्रेम में फंसाकर उनसे पैसे वसूल चुकी है। वो अलीगढ़ की रहने वाली है और इससे पहले अलीगढ़ में भी उसपर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज हो चुका है। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews