SEX RACKET: स्पा सेंटर के लिए दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां, आपत्तिजनक हालात में 7 अरेस्ट

sex racket

बाड़मेर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी-बिहार और उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।यहां राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने बाड़मेर के एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Barmer Sex Racket) का पर्दाफाश किया है और मौके से 7 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया है।सभी के खिलाफ  पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े.. BRIBE: कोविड अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, टीम को देख टॉयलेट में फ्लश किए 25 हजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाक सीमा पर बसे सरहदी राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) के जिला मुख्यालय स्थित गोल्डन स्पा में पुलिस ने एक बड़े रैकेट (Sex Racket Busted) भंडाफोड़ किया है और मौके से 5 युवतियों और 2 युवकों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।यहां पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस रैकेट को चलाने के लिए बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाया जाता था ।पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की हैं। युवक जालोर और पीपाड़ के निवासी हैं। इनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 15 सितंबर तक करें आवेदन, ये होंगे नियम

फिलहाल युवतियां और युवकों से पूछताछ की जा रही है। यह पहला मौका नहीं है, हाल ही में बाड़मेर सदर थाना पुलिस और बालोतरा पुलिस ने एक और स्पा की आड़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।आरोप है कि स्पा का सचांलक नरेश टाक पुत्र भैराराम जाति निवासी नानण, पीपाड़ सिटी बाहर से युवतियों को बुला कर यह जिस्मफिरोशी का अनैतिक कारोबार कराता था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews