आईआरसीटीसी के साथ जाइए पुण्य क्षेत्र यात्रा पर, घूमिये पुरी, काशी और अयोध्या, जाने पूरा टूर डिटेल

IRCTC, IRCTC Puri Kashi and Ayodhya Tour

IRCTC Punya Kshetra Yatra : यदि आप धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम आ सकती है। आईआरसीटीसी ने पुरी, काशी और अयोध्या घुमाने का एक टूर बनाया है, ये टूर अगले महीने दिसंबर में जायेगा , यदि आप जाना चाहते हैं तो जल्दी से इसकी डिटेल देखकर सीट बुक करा लीजिये ।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कीजिये धार्मिक स्थलों के दर्शन 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने एक शानदार टूर बनाया है, इस टूर का नाम पुण्य क्षेत्र यात्रा है इसमें पर्यटक को पुरी, काशी और अयोध्या के धार्मिक स्थलों को दिखाया जायेगा, पूरा टूर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कराया जायेगा ये अगले महीने 9 दिसंबर को सिकंदराबाद से शुरू होगा।

9 दिन 8 रात की है पुण्य क्षेत्र यात्रा

पुण्य क्षेत्र यात्रा टूर 9 दिन 8 रात का है, ट्रेन सिकंदराबाद से शुरू होकर, पुरी, गया, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज तक जाएगी फिर इसी रूट से वापस सिकंदराबाद लौटेगी, ट्रेन में सीटों की संख्या 716 है इसमें 460 स्लीपर क्लास की बर्थ, 206 सीट 3AC की और 50 सीट 2AC की हैं।

यात्रियों को इतना खर्च करना होगा किराया 

रेलवे ने इस टूर के लिए किराया निर्धारित कर दिया है, स्लीपर क्लास के लिए 15,200/- रुपये , 3AC के लिए 24,000/- रुपये और 2AC के लिए 31,500/- रुपये का टिकट लेना होगा, रेलवे ने टूर के लिए सिकंदराबाद, काजीपेट, खम्मम, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंदरी, समालकोट, पेंडुर्ती और विजयनगरम को बोर्डिंग और डी बोर्डिंग स्टेशन तय किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews