भगवान जगन्नाथ जी भक्तों के लिए सुनहरा अवसर, IRCTC ने बनाया स्पेशल टूर पैकेज

भगवान जगन्नाथ जी भक्तों के लिए सुनहरा अवसर, IRCTC ने बनाया स्पेशल टूर पैकेज

IRCTC Shri Jagannath Yatra : भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए उनके दर्शनों का एक सुनहरा मौका IRCTC लेकर आया है। इस यात्रा में जगन्नाथ  पुरी के अलावा अन्य कई धार्मिक स्थलों के दर्शनों का सौभाग्य पर्यटकों को प्राप्त होगा। इस टूर की बुकिंग शुरू हो चुकी है ।

आईआरसीटीसी ने 8 दिन 7 रात का एक स्पेशल टूर प्रोग्राम अनाउंस किया है इसमें काशी (वाराणसी/बनारस), बैद्यनाथ (बैजनाथ धाम), पुरी (जगन्नाथ पुरी), भुवनेश्वर, कोणार्क (सूर्य मंदिर), गया जैसे पवित्र धार्मिक स्थल घुमाये जायेंगे जहाँ आप दर्शन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये स्टेशन हैं बोर्डिंग/ डी-बोर्डिंग पॉइंट्स

इस टूर के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन से 25 जनवरी 2023 को चलेगी,  यात्रियों के लिए बोर्डिंग /डी-बोर्डिंग पॉइंट्स दिल्ली, गाजियाबाद, टूंडला, अलीगढ, इटावा, कानपुर और लखनऊ रेलवे स्टेशन रहेंगे। टूर का किराया 17,655/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में कुल 600 सीट

यात्रियों को 3AC में यात्रा कराई जाएगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में इस टूर के लिए कुल 600 सीटें हैं जिन्हें स्टैण्डर्ड क्लास 270 सीट, सुपीरियर क्लास 270 सीट और कम्फर्ट क्लास 60 सीट में डिवाइड किया गया है और इसी हिसाब से किराये के भी ऑप्शन रखे गए हैं, यात्री अपनी चॉइस की सीट बुक करा सकते हैं।

इन स्थानों पर मिलेगा घूमने का मौका

  • वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराये जायेंगे।
  • पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन और समुद्र तट पर ले जाया जायेगा ।
  • भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर, परशुरामेश्वर मंदिर, उदयगिरी गुफाएं दिखाई जाएँगी ।
  • कोणार्क में सूर्य मंदिर और समुद्र तट की सैर कराई जाएगी।
  • बैजनाथ में बैजनाथ धाम ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन पर्यटक कर सकेंगे।
  • गया में विष्णुपद मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया जा सकेगा।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews