MP के लोगों के लिए नेपाल घूमने का सुनहरा मौका, Bhopal से फरवरी में जायेगा IRCTC का टूर

IRCTC Nepal Tour

IRCTC Nepal Tour : मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए ये खबर बहुत काम की हो सकती है, यदि उन्होंने कभी नेपाल घूमने का प्रोग्राम बनाया है और नहीं जा पाए तो आईआरसीटीसी उनके लिए एक शानदार ऑप्शन लेकर आया है। IRCTC ने राजधानी भोपाल से एक शानदार टूर बनाया है जो आपको हिमालय की गोद में बसे खूबसूरत नेपाल को नजदीक से देखने का मौका देगा।

भोपाल से उड़ेगा नेपाल के लिए हवाई जहाज 

आईआरसीटीसी उन लोगों का सपना जल्दी ही सच करने जा रहा है जिन्होंने कभी नेपाल घूमने का ख्वाब देखा है, IRCTC  ने नेपाल के टूर पर लेकर जाने का शेड्यूल जारी किया है आप इसका हिस्सा बनकर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए हवाई जहाज भोपाल से उड़ान भरेगा।

टूर 5 रात 6 दिन का, 19 फरवरी को होगा शुरू 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने एक एयरटूर एनाउंस किया है जो आपको नेपाल की खूबसूरत वादियों की सैर पर लेकर जाएगा, ये टूर 5 रात 6 दिन का है, ये टूर 19 फरवरी को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से शुरू होगा, हवाई जहाज में 30 यात्रियों के लिए सीट उपलब्ध रहेंगी।

मुफ्त मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर 

इस टूर पर जाने वाले यात्री को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी, इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर मुफ्त दिया जायेगा, लेकिन याद रहे जिसे भी नेपाल घूमने जाना है वो जल्दी से अपनी सीट रिजर्व करवा ले। कम सीटों के कारण ये जल्दी बुक हो जायेंगी। इस टूर में काठमांडू और पोखरा का विजित कराया जायेगा।

पर्यटकों को इतना देना होगा किराया  

IRCTC ने नेपाल टूर के लिए किराये की भी घोषणा कर दी है, यदि एक व्यक्ति टूर पर जाता है तो उसे 55,100/- रुपये का टिकट खरीदना होगा, दो लोगों के लिए किराया 47,000/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा और तीन व्यक्तियों के लिए 46,200/- रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगेगा , बच्चों का टिकट अलग से लेना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews