IRCTC के साथ नेपाल की यात्रा करने का सुनहरा मौका, इस टूर प्लान पर एक नजर डालिए

IRCTC के साथ नेपाल की यात्रा करने का सुनहरा मौका, इस टूर प्लान पर एक नजर डालिए

IRCTC Nepal Tour Package : आपने नेपाल घूमने की प्लानिंग की है और वो पूरी नहीं हो पा रही तो परेशान नहीं हो, इस बार आपकी नेपाल घूमने की ख्वाहिश पूरी होने वाली है, IRCTC ने नेपाल टूर का एक शानदार प्लान बनाया है, आपको इसे एक बार देखना है और फिर अपनी सीट रिजर्व करानी है।

25 सितंबर को चेन्नई से उड़ान भरेगा हवाई जहाज  

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) ने नेपाल का एक नया टूर एनाउंस किया है, ये टूर 5 रात 6 दिन का है , आईआरसीटीसी ने इसका नाम क्लासिक नेपाल नाम दिया है, टूर चेन्नई एयरपोर्ट से 25 सितंबर को शुरू होगा।

इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया 

इस टूर के लिए IRCTC ने प्रति व्यक्ति किराया 47,500/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, यात्रियों को काठमांडू और पोखरा की प्राकृतिक खूबसूरती को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा ।

ये है नेपाल की विशेषताएं 

नेपाल एक बहुत खूबसूरत दक्षिण एशियाई देश है। नेपाल के उत्तर में तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत है। नेपाल के 81.3 प्रतिशत नागरिक हिंदू धर्म को मानने वाले हैं। नेपाल विश्व के प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिंदू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। संसार की सबसे ऊँची 14 हिम श्रंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews