माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर, अब प्रत्येक शुक्रवार यात्रा का अवसर, यहां देखें IRCTC के टूर की पूरी डिटेल

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर, अब प्रत्येक शुक्रवार यात्रा का अवसर, यहां देखें IRCTC के टूर की पूरी डिटेल

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour : देश में माता वैष्णो देवी के लाखों भक्त हैं जो उनके दर्शनों के लिए जाना चाहते हैं लेकिन की बार किसी कारण से उनकी यात्रा अटक जाती है, लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, IRCTC आपको माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने का अवसर दे रही है, यहां हम आपको इस टूर की पूरी डिटेल बतायेंगे …

IRCTC ने बनाया माता वैष्णो देवी का स्पेशल टूर पैकेज  

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानि IRCTC यात्रियों को देश विदेश की खूबसूरत, ऐसिहासिक, रोमांटिक, धार्मिक सभी जगह की सैर कराती है, धार्मिक यात्राओं पर जाने वालों के लिए विशेष पैकेज भी आईआरसीटीसी  बनाती है, इसी क्रम में इस बार माता वैष्णो देवी के टूर का प्रोग्राम IRCTC ने बनाया है।

मुंबई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी ट्रेन 

ये टूर  5 रात 6 दिन का है, इसके लिए ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को मुंबई से चलेगी जिसमें यात्रियों को  3AC में यात्रा कराई जाएगी, इस टूर में यात्री कटरा, वैष्णो देवी, पटनीटॉप डेस्टिनेशन पर जा सकेंगे, यात्रा मुंबई से शुरू होका र्मुम्बाई पर आकार ही खत्म होगी ।

प्रति व्यक्ति इतना देना होगा किराया 

वैष्णो देवी यात्रा के लिए IRCTC ने किराया 14,000/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया है इतना किराया तब लागू होगा जब तीन वयस्क लोग एक साथ जाते हैं, यदि दो लोग जाते हैं तो उनका किराया 14,500/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से लगेगा और यदि एक व्यक्ति इस टूर पर जाता है तो उसका टिकट 22,900/- रुपये का होगा।

बुकिंग डिटेल IRCTC की वेबसाईट और ट्विटर एकाउंट पर उपलब्ध 

IRCTC ने इस टूर की बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी पूरी डिटेल अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर एवं वेबसाईट पर शेयर कर दी है, यदि आप माता वैष्णो देवी एक भक्त हैं आर उनके दर्शनों का प्लान बना रहे हैं तो एक बार IRCTC के इस प्लान पर अवश्य गौर कीजिये, हो सकता है ये आपके लिए फायदेमंद हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews