दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शनों का सुनहरा मौका, IRCTC का ये शेड्यूल जरुर देखें

दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शनों का सुनहरा मौका, IRCTC का ये शेड्यूल जरुर देखें

IRCTC South India Tour : आप मंदिरों को देखने के शौक़ीन हैं, धार्मिक यात्राओं पर जाने के शौक़ीन हैं तो आपके लिए IRCTC एक शानदार टूर प्लान लेकर आया है, इस टूर का नाम है दक्षिण भारत शुभ यात्रा। IRCTC ने इसका शेड्यूल जारी किया है।

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के खूबसूरत और ऐतिहासिक मंदिरों के टूर का एक प्रोग्राम बनाया है, यदि आप इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आई आर सीटीसी की आधिकारिक वेबसाईट या आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर पूरी डिटेल लेकर अपनी सीट रिजर्व करा सकते हैं।

IRCTC ने डिटेल जारी करते हुए बताया कि दक्षिण भारत शुभ यात्रा में पर्यटकों को रामेश्वरम, मदुरै, तिरुपति, मल्लिकार्जुन जैसे प्रसिद्द मंदिरों के दर्शन कराये जायेंगे। इस टूर के लिए यात्रियों को लेकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से जाएगी, यात्रा 7 रात 8 दिन की है।

टूर के लिए बोर्डिंग और डी बोर्डिंग पॉइंट बिलासपुर, भाटापारा, टिल्डा नोरा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव, गोंदिया, तिरोरा, भंडारा रोड, नागपुर, सेवाग्राम और बल्हारशाह स्टेशन रहेंगे, यात्रा के लिए ट्रेन 25 मई 2023 को रवाना होगी। यात्रियों के लिए किराया 15,500/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews