PM Kisan 2024 : कैसे मिलेंगे 17वीं किस्त के अटके 2000? क्या बढ़ेगी किसान सम्मान निधि की राशि? कब आएगी 18वीं किस्त? यहां जानें सबकुछ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों को ई केवाईसी करवाना जरूरी है, जिन किसानों ने ई केवाईसी कंप्लीट नहीं करवाई है,उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। ई केवाईसी के साथ ही भूमि सत्यापन करवाना भी जरूरी है. क्योंकि जिन किसानों का भूमि सत्यापन पूरा नहीं होगा उन्हें योजना की अगली किस्त नहीं मिल पाएगी।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM KISAN Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए केन्द्र की सबसे बड़ी योजना है। फरवरी 2019 से शुरू की गई इस योजना के तहत हर चार महीने में तीन समान किस्तों में 2000-2000 रुपए दिए जाते है, इस तरह प्रति वर्ष 6,000/- रुपये का वित्तीय लाभ किसानों को डीबीटी मोड के माध्यम से मिलता है।हाल ही में 18 जून को 9.3 करोड़ किसानों के खाते में पीएम नरेन्द्र मोदी 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की थी और अब रक्षाबंधन के बाद अगली किस्त जारी की जाएगी हालांकि तारीख को लेकर अबतक कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

फटाफट करें ये काम, मिलेंगे 17वीं किस्त के अटके पैसे

अबतक 17वीं किस्त के 2000 रुपए नहीं मिले है तो पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in , हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। ईकेवायसी, भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक ना होना, बैंक डिटेल्स में कोई गड़बड़ी और आवेदन फॉर्म में कोई गलती, जैसे नाम, शहर, खाता नंबर आदि किस्त अटकने के कारण हो सकते है।

जानिए कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। हाल ही में 18 जून को पीएम मोदी ने 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.3 करोड़ किसानों के खाते में जारी की है और अब अगली किस्त सितंबर अक्टूबर में जारी होने की संभावना है।ध्यान रहे इसका लाभ केवल उन किसानों को ही मिलेगा जिन्होंने ईकेवायसी, भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक कराने का कार्य पूरा कर लिया है।

क्या बजट में बढ़ेगी किसान सम्मान निधि की राशि?

3 जुलाई बुधवार को केन्द्र की मोदी सरकार बजट पेश करने जा रहे है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि 1500 से 2000 तक बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।वर्तमान में हर चार माह में 3 किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। अगर किस्त बढ़ती है तो किसानों को 6 हजार की जगह 8 या 9 हजार रुपए सालाना दिए जा सकते है, हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा न्यूनतम गारंटी योजना के तहत भुगतान बढ़ाने और महिला किसानों के लिए वित्तीय सहायता का विस्तार हो सकता है।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • स्टेप 6. नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews