अच्छी खबर : Single dose Sputnik Light कोरोना वैक्सीन को DCGI की मंजूरी

अच्छी खबर : Single dose Sputnik Light कोरोना वैक्सीन को DCGI की मंजूरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना को हारने के लिए जंग लड़ रहे देश को एक और हथियार मिल गया है।  DCGI ने अब सिंगल डोज स्पूतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन (Single-dose Sputnik Light Corona Vaccine) को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख माण्डवीया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। DCGI की मंजूरी के बाद रूस में बनी इस वैक्सीन के इस्तेमाल रास्ता साफ हो गया है।  

ये भी पढ़ें – IND VS WI 1st ODI : भारत ने जीता 1000 वां वनडे, WI को 6 विकेट से हराया

आपको बता दें कि स्पूतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन (Single-dose Sputnik Light Corona Vaccine) को मंजूरी मिलने के बाद अब देश में कुल 9 कोरोना वैक्सीन हो गई है जिनका इस्तेमाल हो रहा है।  उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में इससे और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें – MP School : नए सत्र में बंद होंगे 151 सरकारी स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने तैयार किया प्रस्ताव, ये है कारण

गौरतलब है कि स्पूतनिक लाइट सिंगल डोज़ कोरोना वैक्सीन (Single-dose Sputnik Light Corona Vaccine)है इसके एक डोज़ के बाद दूसरे डोज़ की जरुरत नहीं है।  ये रूस में बनी वैक्सीन है अभी तक देश में जो कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही हैं वे डबल डोज़ वैक्सीन हैं।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews