School Holidays 2025 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर, अवकाश का ऐलान, इतने दिन फिर बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने कक्षा आठवीं तक के नगरीय क्षेत्र के सभी विद्यालयों को आठ फरवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड सभी विद्यालयों में 8 फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी।
school holiday

School Holiday 2025 : उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने 8 फरवरी तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है, हालांकि इन कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस चलेगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, अंग्रेजी, हिंदी माध्यम, सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की आठ फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। यह निर्देश सभी विद्यालयों को पालन करना होगा। अगर कोई स्कूल खुला मिला तो नोटिस जारी करके मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।वही काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं 15 फरवरी तक के लिए टाल दी गई हैं।

इन राज्यों में भी स्कूलों में छुट्टी

  • पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व के चलते 12 फरवरी यानी बुधवार को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सरकारी स्कूल और गैर-सरकारी, शैक्षणिक संस्थान, दफ्तर में छुट्टी घोषित की गई है।
  • यूपी बेसिक शिक्षा परिषद से घोषित अवकाश तालिका के अनुसार 12 और 26 फरवरी को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।‌ 12 फरवरी को संत रविदास जयंती के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय में बंद रहेंगे। 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को सभी बेसिक और प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया गया है।
  • इधर, जम्मू और कश्मीर में क्लास 5 तक के सभी स्कूल 10 दिसंबर 2024 से बंद है और 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। क्लास 6 से 12वीं तक के स्कूलों में 16 दिसंबर 2024 से बंद है और 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे, ऐसे में अब मार्च में ही स्कूल खुलेंगे।

फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • फरवरी में भी त्यौहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के चलते महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
  • 24 फरवरी को गुरु रविदास जयंती को भक्ति आंदोलन के संत और कवि गुरु रविदास की जयंती के चलते स्कूल बंद रह सकते हैं।
  • 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते स्कूल बंद रह सकते है।
  • 9, 16 और 23 फरवरी को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews