राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर! फरवरी से मिल सकता है ये भी लाभ, सीएम ऑफिस पहुंची फाइल

हिमाचल प्रदेश में eKYC ना कराने पर 2.65 लाख परिवारों के राशन कार्डों को अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया है, ऐसे में अब इन परिवारों को इस महीने से डिपुओं में सस्ता राशन मिलना बंद हो गया है।
ration card holder news

HP Ration card holders: हिमाचल प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। सरसों और रिफाइंड तेल खरीद से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है और  अब बस सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू को अंतिम फैसला लेना है। संभावना जताई जा रही है कि अगले माह से 16 लाख उपभोक्ताओं को राशन के साथ सरसों के तेल का भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि सरसों का तेल एल-वन मूल्य पर उपलब्ध होगा।

दरअसल, अक्टूबर तक उपभोक्ताओं को 123 व 129 रुपये प्रति लीटर मूल्य पर सरसों तेल और 97 रुपये प्रति लीटर पर रिफाइंड तेल मिल रहा था, लेकिन पिछले तीन माह में सरसों तेल में तेजी आने से मूल्य 150 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था, ऐसे में रेट में बड़े अंतर को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने फाइल लौटा दी थी और पुरानी दरों पर तेल खरीदने को कहा था, जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। चुंकी तेल खरीद को लेकर औपचारिकताएं राज्य नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम पूरी करता है और राज्यस्तरीय खरीद कमेटी फैसला लेती है। सरसों तेल की थोक खरीद होने पर सरकार को प्रति पैकेट पंद्रह रुपये सस्ता मिलता है, जिसे सरकार राशन डिपो में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाती है।

eKYC ना कराने पर 2 लाख 65 हजार राशन कार्ड बंद

हिमाचल प्रदेश में eKYC ना कराने पर 2.65 लाख परिवारों के राशन कार्डों को अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया है, ऐसे में अब इन परिवारों को इस महीने से डिपुओं में सस्ता राशन मिलना बंद हो गया है। जबतक ये उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवाते है तबतक इन्हें सस्ते राशन की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।राशन कार्ड की संख्या अब घटकर 17 लाख के करीब रह गई है, पहले संख्या 19.65 लाख के करीब थी। राज्य सरकार ने ईकेवायसी की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की थी।

Himachal Pradesh Ration Card Holders ऐसे करें eKYC

  • विभाग ने ई-केवाईसी PDS HP एप (एंडरॉयड मोबाइल एप्लिकेशन) भी लांच किया है।
  • उपभोक्ता अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में Google Play Store से इस एप को डाउनलोड करके घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
  • देश में कहीं भी लोकमित्र केंद्र में वेब आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से अपने बायोमीट्रिक्स का प्रमाणीकरण करवाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकते हैं।
  • उपभोक्ता पारदर्शिता पोर्टल https://epds.hp.gov.in पर जा कर अपडेट मोबाइल नंबर विकल्प के अधीन अपने 12 अंकों का आधार कार्ड दर्ज करने के बाद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
  • नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews