पेंशनरों के लिए अच्छी खबर! OPS के तहत मिलेगी पेंशन, ये होंगे पात्र, जल्द खाते में आएगी राशि

pensioners pension

Old Pension Scheme 2023: राजस्थान के रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा देने के बाद अब राजस्थान सरकार 1 अप्रैल 2022 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की तैयारी में है। अगर इसे लागू किया जाता है तो करीब 3500 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

दरअसल, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार  1 अप्रैल 2022 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत राशि देने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त सचिव वित्त (नियम) सैयद जैनुद्दीन शाहिद ने कहा कि ‘सामान्य राजस्व मद’ से संबंधित मुद्दे को हल कर लिया गया है और पैसा 3-4 दिनों में वितरित किया जाएगा।’जनरल रेवेन्यू हेड’ के इस्तेमाल के लिए एकाउंटेंट जनरल (एजी) से अनुमति लेने में समय लग रहा था,ऐसे में विभाग ने पैसे जमा करने के लिए ‘पेंशन हेड’ का इस्तेमाल करने का फैसला किया।

जारी हुआ था ये सर्कुलर

  • गौरतलब है कि राजस्थान में 1 अप्रैल 2022 से ओपीएस लागू कर दी गई है।
  • इस संबंध में वित्त विभाग राजस्थान ने 6 सितंबर 2022 को एक सर्कुलर जारी कर 1 जनवरी 2004 को और उसके बाद नियुक्त राज्य सरकार के उन कर्मचारियों से 31 दिसंबर 2022 पैसा वापस जमा करवाने के लिए कहा था, जिन्होंने 1 अप्रैल, 2022 और 28 अगस्त, 2022 के बीच नई पेंशन योजना (NPS) के तहत पैसा निकाला था।
  • अब यह तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दी गई है। ध्यान रहे अगर कोई भी कर्मचारी एनपीएस के तहत लाभ लेता है तो उसे पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews