42000 शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा वेतन का भुगतान, विभाग का आदेश जारी

42000 शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा वेतन का भुगतान, विभाग का आदेश जारी

पटना, डेस्क रिपोर्ट। बिहार के 42 हजार नए शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने छठे चरण में नियुक्‍त 42000 नियोजित शिक्षकों के वेतन का भुगतान करने का फैसला लिया है। अब शिक्षकों के खाते में जल्द सैलरी पहुंचेगी। इसके साथ ही प्रमाणपत्रों का सत्‍यापन 30 सितम्‍बर तक जरूर करा लेने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़े.. MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसको दी चेतावनी, देखें वीडियो

दरअसल, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और प्राथमिक निदेशक रवि प्रकाश समेत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में छठे चरण में नियुक्त सभी 42 हजार नियोजित शिक्षकों को विभाग ने वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने शिक्षकों को सशर्त वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इनके वेतन भुगतान का आदेश भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े..MP Politics: BJP का कमलनाथ पर टिकट बेचने का आरोप, कांग्रेस देगी मानहानि का नोटिस

आदेश के मुताबिक, नवनियुक्त शिक्षकों को मार्च 2023 तक वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। सत्यापन की स्थिति की समीक्षा के अनुसार इसके बाद के लिए विभाग अलग से आदेश जारी करेगा। वही उनके सभी प्रमाणपत्रों का सत्यापन पूर्व निर्धारित तिथि 30 सितम्बर 2022 तक अवश्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।बता दे कि प्रमाणपत्रों के सत्‍यापन न हो पाने के चलते इन शिक्षकों को वेतन नहीं मिल सका था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews