5400 कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बोनस का ऐलान, खाते में आएंगे 3.86 लाख रुपये

PMJJBY-PMSBY Premium Rate High

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।Employees Salary. 2022 सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया है। एक तरफ भारत में आए दिन सरकारी कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते, बोनस, वेतन वृद्धि और पेंशन की सौगात मिल रही है, वही अमेरिका की एक कंपनी ने 5400 कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। इसके तहत प्रत्येक कर्मचारी को करीब 3.86 लाख रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़े.. CM शिवराज ने बुलाई सुबह बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश, बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के लॉस वेगास के कॉस्मोपोलिटन कसीनो ने अपने सभी 5400 कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 2.7 करोड़ डॉलर (लगभग 208 करोड़ रुपये) की राशि तय की है।इसके तहत प्रत्येक कर्मचारी को 3.86 लाख रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, अगस्त से नवंबर बीच होंगी ये भर्ती परीक्षाएं, जानें डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉस्मोपॉलिटन कंपनी के CEO बिल मैकबीथ ने यह घोषणा एंप्लॉय एप्रीसिएशन पार्टी के दौरान की गई। सीईओ मैकबेथ ने कर्मचारियों को बीते दो सालों में संकट के दौरान कसीनो को एक बेहतरीन ब्रांड बनाए रखने का क्रेडिट दिया। कॉस्मोपॉलिटन चीफ पीपल ऑफिसर डेनियल एस्पिनो ने कर्मचारियों से कहा “यह आप ही हैं, चाहे आप कमरे साफ करते हों, खाना पकाते हों, कार्ड का काम कर रहे हों या फ्रंट डेस्क पर ड्रिंक्स परोस रहे हों, इससे फर्क पड़ता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews