हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा यह बड़ा लाभ, निर्देश जारी, 30 नवंबर तक अपडेट करें डिटेल्स

हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा यह बड़ा लाभ, निर्देश जारी, 30 नवंबर तक अपडेट करें डिटेल्स

NHM Employees Insurance. उत्तर प्रदेश के हजारों एनएचएम कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इन कर्मचारियों को अब सामूहिक बीमा लाभ मिलेगा, इसके लिए  एनएचएम को 80 करोड़ का बजट दिया गया है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस संबंध में सभी सीएमओ को निर्देश दिया गए है कि मानव संपदा पोर्टल पर बचे सभी कर्मचारियों के नाम 30 नवंबर तक अपडेट कर दिया जाए, ताकी उन्हें लाभ मिल सके।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन, अटेंडेंट समेत कुल 68 हजार 469 कर्मचारी कार्यरत हैं,इन सभी को अब सामूहिक बीमा पॉलिसी का लाभ देने की तैयारी है, इसके लिए एनएचएम को 80 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस संबंध में एनएचएम निदेशक ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए है कि यदि उनके जिले में सूची के अतिरिक्त कोई कर्मचारी कार्यरत है तो मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का नाम 30 नवंबर तक अपडेट कर दें, ताकि बीमा पालिसी में शामिल किया जा सके।

हालांकि इस योजना के तहत कर्मचारियों को बीमा पॉलिसी में कितने रुपये दिए जाएंगे, क्या क्या शर्तें रहेंगे, कितना लाभ मिलेगा, अभी इसका विवरण जारी नहीं किया गया है।बताते चले कि केंद्र सरकार ने 4 साल पहले 2018 में इस योजना को लागू करने का निर्देश दिया था लेकिन अभी तक प्रदेश में यह योजना लागू नहीं हो पाई थी, जिसको लेकर कर्मचारी कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews