UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO जल्द शुरू करने वाला है यह सुविधा, जानें डिटेल्स

EPFO ATM-UPI Withdrawal Update: ईपीएफओ जून के आखिर तक PF का पैसा ATM और UPI के जरिए निकलने की सुविधा शुरू कर सकता है। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। जून अंत से ईपीएफओ के 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकालने की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ नए डिजिटल अपग्रेड “EPFO 3.0” को जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य लंबी कागजी कार्रवाई के बिना सीधे यूपीआई (UPI) ऐप्स के जरिए अपने आधार-लिंक्ड बैंक खाते में क्लेम की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा ईपीएफओ-सक्षम एटीएम या यूपीआई-सक्षम कियोस्क पर यूएएन (UAN) और ओटीपी (OTP) प्रमाणीकरण के जरिए सीधे नकद निकासी भी की जा सकेगी। बता दें कि मई में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) भी इस संबंध में संकेत दे चुके है कि अगले महीने यानी जून से आप अपना PF अमाउंट UPI का इस्तेमाल कर ATM से निकाल पाएंगे।

इससे पीएफ से अकाउंट में सुधार, शिकायतों के निपटारे पैसा निकालना, डाटा अपडेट करना और क्लेम सेटलमेंट और आसान हो जाएगा। अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस, स्टेटस और योगदान की जानकारी रीयल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सदस्य का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना चाहिए, साथ ही वह आधार कार्ड से सीडेड और बैंक खाते से पूरी तरह लिंक (KYC) होना अनिवार्य है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  टेस्टिंग पूरी हो गई है, सुविधा इस महीने के अंत तक शुरू की जा सकती है। हालांकि लॉन्च की तारीख अभी तक फिक्स नहीं हुई है। इस नई केंद्रीकृत आईटी प्रणाली (Centralised IT System) को लाइव करने और सर्वर को अपडेट करने के लिए आने वाले दिनों में ईपीएफओ का पोर्टल कम से कम 3 दिनों के लिए बंद (ब्लैकआउट) रह सकता है।

इसके अलावा अंशधारक आपातकालीन स्थितियों, बीमारी, पढ़ाई या शादी जैसे कामों के लिए अपने कुल पीएफ बैलेंस का 50% से लेकर 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे। हालांकि, भविष्य की सुरक्षा के लिए खाते में कुल योगदान का न्यूनतम 25% बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews