कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, फिर बढ़ेगा 3% महंगाई भत्ता, यहां समझें सैलरी कैलकुलेशन

कर्मचारियों

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स (central employees-pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी है। 31% महंगाई भत्ते और राहत (DA/DR Hike) के बाद नए साल 2022 में एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 3% बढ़ोतरी की जा सकती है।  यानी 3% इजाफा होने पर कुल डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, बढ़ी दर के साथ DA का आदेश जारी, सैलरी में आएगा उछाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , नए साल जनवरी 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allownce) में बढोतरी हो सकती है, हालांकि जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते (DA) में कितना इजाफा होगा यह तय नहीं है लेकिन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक  AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।यानी डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है।इससे लगभग 47.14 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

यह भी पढ़े.. Black Friday Sale 2021: मोबाइल-लैपटॉप पर शानदार ऑफर्स, एपल डिवाइस पर भी भारी छूट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है। जून 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते में 31 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।अब अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों का आना बाकी है, यानी आगे के आंकड़ों के मुताबिक महंगाई भत्ते की गणना की जाएगी और इससे वेतन में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।

ऐसे समझे कैलकुलेशन

यदि CPI (आईडब्ल्यू) का आंकड़ा दिसंबर 2021 तक 125 पर रहता है, तो महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि होना तय है। यानी टोटल DA 3 फीसदी बढ़कर 34% हो जाएगा। इसका भुगतान जनवरी 2022 से किया जाएगा और केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। वही जुलाई के बाद अभी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के भी आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में महंगाई भत्ते में बढोतरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार जनवरी 2022 की शुरुआत में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को भी बढ़ा सकती है, इसके तहत 8100 रुपए तक की वेतन में बढोतरी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews