27 जून को लाखों पेंशनर्स को मिलेगा तोहफा, जारी होगी बढ़ी हुई पेंशन राशि, खाते में आएंगे इतने पैसे

इसके तहत 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के जरिए सीधा पैसा भेजा जाएगा। एक अप्रैल 2024 से पेंशन राशि 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए दी जा रही है।
pensioner pension

Rajasthan Pensioners : राजस्थान के लाखों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की भजनलाल सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Samajik Suraksha Pension Yojana,) के 88.44 लाख पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। 27 जून को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झुंझुनूं से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई पेंशन राशि का पेंशनर्स के खातों में DBT करेंगे।बता दे कि झुंझुन में जल्द ही उपचुनाव होने वाले है।

27 जून को 88 लाख से ज्यादा पेंशनरों को मिलेगा तोहफा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि चुनाव पूर्व किया गया एक और वादा भजनाल सरकार पूरा करने जा रही है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। इसके तहत 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के जरिए सीधा पैसा भेजा जाएगा। एक अप्रैल 2024 से पेंशन राशि 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए दी जा रही है।

राजस्थान में इन पेंशन योजनाओं का मिलता है लाभ

गौरतलब है कि राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।राज्य सरकार बुजुर्गों और जरूरतमंदों को पेंशन देकर उन्हें आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है और समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews