आधार कार्ड यूजर्स के लिए अच्छी खबर, UIDAI ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म, यूजर्स को होगा लाभ, जानें यहाँ

आधार कार्ड यूजर्स के लिए अच्छी खबर, UIDAI ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म, यूजर्स को होगा लाभ, जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय विशिष्ट पहचान प्रधिकरण (UIDAI) अक्सर यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए अपडेट करता रहता है। इस बार UIDAI ने आधार कार्ड यूजर्स (Aadhaar Card Users) के लिए नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जिसका लाभ सभी यूजर्स को होगा। UIDAI ने खास चैटबॉक्स “आधार मित्र (Aadhaar Mitra)” को लॉन्च कर दिया है। यह नया चैटबॉक्स आधारकार्ड होल्डर्स की सारे सवालों का जवाब देने में सक्षम होगा। यजर्स अपने सवाल यहाँ पूछ पाएंगे।

यह भी पढ़ें…उमा भारती की बड़ी घोषणा, पूरी हुई संन्यास की दीक्षा, 17 नवंबर को परिवार से समाप्त करेंगी संबंध, बदलेंगी नाम

इस चैटबॉक्स के जरिए यूजर्स नामांकन/अपडेट की स्थित, आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति और नामांकन केंद्र के बारे में जांच करने की सुविधा देता है। इतना ही नहीं आधारकार्ड यूजर्स इस चैटबॉक्स के जरिए अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं और इसे आसानी से ट्रैक भी कर सकते हैं। बता दें की प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की रैंकिंग में UIDAI नागरिकों की शिकायतों का समाधान करने में तीसरे नंबर पर है। और यूजर्स को राहत देते हुए आधार मित्र की शुरुआत कर दी है। इससे केवल यूजर्स शिकायत की नहीं कर पाएंगे, बल्कि यह भी जान पाएंगे की उसकी शिकायत पर कार्रवाई कहाँ तक पहुंची है।

यह भी पढ़ें…Gold Silver Rate : चांदी भड़की, सोने में बड़ा उछाल, देखें सराफा बाजार का ताजा हाल

आधार मित्र के अलावा यूजर्स हेल्पलाइन नंबर का भी इस्तेमाल कर पाएंगे, जिसकी शुरुआत भी UIDAI ने कर दी है। यूजर्स अपनी समस्या का समाधान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर “1947” पर कॉल या मैसेज कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की सुविधा 12 भाषाओं में उपलब्ध होगी। जिसमें हिन्दी, इंग्लिश, उड़िया, मराठी, तमिल, गुजराती, तेलुगु, गुजराती, बंगाली, उर्दू और आसामी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews