कोरोना संकट काल में इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 15 प्रतिशत बढ़ेगी सैलरी

कोरोना संकट काल में इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 15 प्रतिशत बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली| कोरोना संकट काल में जहां सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता अटका हुआ है| ऐसे समय में बैंक कर्मचारियों को लिए बड़ी खुशखबरी है| वेतन पुनरीक्षण संबंधी बैंक कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूबीएफयू) 11वें द्विपक्षीय समझौते के तहत बैंक कर्मचारियों और बैंक स्टाफ के वेतन में 15% बढ़ोतरी करने पर सहमत हो गये हैं| इस समझौता के द्वारा वेतन संशोधन को लेकर 3 वर्ष से चले आ रहे विवाद का अब अंत कर दिया गया है|

बैंक यूनियंस और आईबीए के बीच हुए समझौते के मुताबिक यह वेतन वृद्धि नवंबर 2017 से प्रभाव में आएगी। समझौते के मुताबिक वेतन और भत्तों में सालाना 15 प्रतिशत वृद्धि 31 मार्च 2017 के वेतन बिल के आधार पर दी जाएगी। पे-स्लिप में शामिल मदों के मुताबिक इस पर 7,898 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews