स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लंबी छुट्टियों का लाभ

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। यह छुट्टियां 1 से 30 जून 2025 तक रहेंगी और 1 जुलाई से फिर स्कूल खुलेंगे।
School Holiday

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत कई राज्यों के बाद अब हरियाणा की नायब सैनी और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है।इस दौरान 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे और फिर 1 जुलाई को खुलेंगे।

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। यह छुट्टियां 1 से 30 जून 2025 तक रहेंगी और 1 जुलाई से फिर स्कूल खुलेंगे।यूपी 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में 20 मई 2025 से गर्मी की छुट्टी रहेगी, जो पूरे 26 दिनों तक यानी 15 जून तक चलेंगी। इसके बाद 16 जून से विद्यालय पुनः खुलेंगे। हालांकि उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।

एमपी-छत्तीसगढ़ में 15 जून तक छुट्टी, दिल्ली में 30 तक बंद स्कूल

  • मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों की 1 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है जो 15 जून तक चलेगी।यह छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू है।
    छत्तीसगढ़ में भी 15 जून 2025 तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी।तमिलनाडु में
  • कक्षा 1 से 12वीं का समर वेकेशन शुरू हो गया है जो 1 जून तक चलेगा।
  • दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हो गई है और 30 जून को खत्म होंगी। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।

चंडीगढ़ में 23 मई से अवकाश

  • चंडीगढ़ के 120 से अधिक सरकारी स्कूलों में 23 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होगी जो 30 जून तक चलेगी यानि चंडीगढ़ के स्कूलों में 39 दिनों तक अवकाश रहेगा औप फिर एक जुलाई को स्कूल दोबारा खुलेंगे।
  • शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को 28 जून तक स्कूल में उपस्थित होकर अगले सत्र की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए है।
  •  मई महीने में 24 को काजी नजरुल इस्लाम जयंती, 25 को रविवार और 30 को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस​ के चलते भी कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।हालांकि ये छुट्टियां अलग अलग राज्यों के हिसाब से अलग अलग रहेंगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews