Hindi News

इन कर्मचारियों को मिला तोहफा, मानदेय में भारी वृद्धि, अब खाते में आएगी 12661 रुपए तक राशि, पेंशन-वेतनमान पर भी अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
यूपी सरकार ने स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित सहायता प्राप्त अनुसूचित जाति के छात्रावासों एवं पुस्तकालयों में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है।
इन कर्मचारियों को मिला तोहफा, मानदेय में भारी वृद्धि, अब खाते में आएगी 12661 रुपए तक राशि, पेंशन-वेतनमान पर भी अपडेट

UP Honorarium/Pension : उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति छात्रावासों व पुस्तकालयों में कार्यरत अधीक्षक, प्रबंधकों, पुस्तकालयाध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी व सफाई कर्मियों के मानदेय में सात गुना तक की वृद्धि की है। मानदेय श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मानकों, शर्तों और प्रतिबंधों के तहत लागू किया गया है।

इस फैसले के बाद अधीक्षक-प्रबंधक का मानदेय 3 हजार से बढ़ाकर 12,661 ,पुस्तकालयाध्यक्ष का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 12,661, रसोइया और कहार का मानदेय 3 हजार से बढ़ाकर 11,303 और सफाई कर्मचारी-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का मानदेय 1,500 से बढ़ाकर 10,275 कर दिया गया है।यह अनुसूचित जाति, जनजाति एवं घुमंतू जाति के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कलाकारों की पेंशन राशि भी बढ़ी

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने कलाकारों को भी बड़ी सौगात दी है। सरकार ने फैसला किया है कि कल्याण बीमा योजना शुरू की जाएगी। साथ ही साथ वृद्ध व विपन्न लोक कलाकारों की पेंशन 2000 से बढ़ाकर 4000 प्रतिमाह कर दी जाएगी।
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिए है कि लोक कलाकारों के लिए कलाकार कल्याण बीमा योजना शुरू की जाए। कलाकारों के पंजीकरण से लेकर कार्यक्रम आवंटित एवं भुगतान तक की प्रक्रिया पारदर्शी हो। किसी भी कलाकार को कार्यक्रम आवंटित करते समय इस संबंध में जारी शासनादेश का 100% पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रमों के आवंटन में भेदभाव पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कराकर जेल भेजा जायेगा।

लैब टेक्नीशियनों का वेतनमान बढ़ा

उत्तर प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत लैब टेक्नीशियन को अब वेतनमान 2800 की जगह 4200 मिलेगा। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वेतनमान बदलने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वेतन समिति (2016) की संस्तुति के क्रम में मुख्य सचिव की समिति की संस्तुति द्वारा वर्तमान ढांचे में लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ग्रेड वेतन रुपए 4200) का नया स्तर बनाया जा रहा है, जिसे 50 फीसदी पद सीधी भर्ती तथा 50 फीसदी पद लैब टेक्नीशियन पदधारकों से पदोन्नत द्वारा भरा जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews