कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अवकाश का ऐलान, 2023 से मिलेगा लाभ, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय

Government employees

Employee Holiday 2023: नए साल से पहले सेल और बीएसएल के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सेल निगमित कार्यालय के उप महाप्रबंधक – कार्मिक राजेश कुमार ने 2023 के अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है।इन अवकाशों में रविवार, रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे, सेल स्थापना दिवस व महत्वपूर्ण त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं।

आदेश के तहत कर्मचारियों को 15 क्लोज हॉलीडे व 35 रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे का लाभ मिलेगा। सेल निगमित कार्यालय में गैर कार्यपालक कर्मचारी 35 रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे में से कोई पांच रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे का लाभ उठा सकते है। खास बता ये है कि 15 क्लोज हॉलीडे में एक भी संडे शामिल नहीं है, बल्कि इसमें रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे, सेल स्थापना दिवस व महत्वपूर्ण त्योहार शामिल है। सभी क्लोज हॉलीडे रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में है।

जारी 2023 के अवकाश कैलेंडर में इन छुट्टियों में सेल स्थापना दिवस, गणतंत्र दिवस, होली, रामनवमी, महावीर जयंती,बुद्ध पूर्णिमा, ईद, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, महात्मा गांधी जयंती, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस आदि छुट्टियां शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews