मानदेय-भत्ता फिक्स, इन कर्मियों को मिलेगा लाभ, जानें किसको कितनी मिलेगी राशि ?

salary news

Bihar Employees news/Election Commission : बिहार के मतदान कार्य करने वाले कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों के के लिए अच्छी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग एवं वित्त विभाग की सहमति से यात्रा भत्ता व दैनिक भत्ता भुगतान का निर्धारण किया गया है।इसके तहत चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले कर्मियों को 250 से लेकर 500 रुपए तक यात्रा व दैनिक भत्ते का लाभ मिलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने मानदेय भुगतान संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।इसके तहत कुल 21 श्रेणी में कर्मियों के लिए यात्रा भत्ता व दैनिक भत्ता भुगतान के लिए राशि तय की है ।

आदेश के अनुसार, इस तरह होगा भुगतान

  • आदेश में कहा गया है कि सुरक्षित रखे गये कर्मियों को, जो निर्वाचन कर्त्तव्य पर आवश्यकता होने पर लगाये जाने के लिए निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहेंगे, उन्हें भी संबंधित कोटि के अनुसार भुगतान किया जायेगा। मतदान,/मतगणना स्थल पर प्रतिनियुक्‍त चुनाव कर्मियों/सुरक्षा कर्मियों कोभोजन / नास्ता पर अधिकतम 350 रूपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति की दर से व्यय किया जा सकेगा। जहाँ ऐसा करना संभव न हो वहाँ 350 रूपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति की दर से नकद भुगतान किया जा सकेगा।
  • बिहार यात्रा भत्ता (संशोधन) नियमावली, 2011 के नियम-140 (क) के अनुसार निर्वाचन कार्य संपन्‍न करने के लिए की गई यात्रा के निमित्त निर्वाचन कार्य करने का प्रमाण-पत्र पर्याप्त
    होगा एवं इसके लिए संबंधित कर्मी द्वारा यात्रा विपत्र समर्पित करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • लेखाकरण के प्रयोजनार्थ संबंधित प्राप्ति पंजी को अभिश्रव समझा जायेगा एवं तदूनुसार उसका
    आकस्मिक विपत्र समर्पित किया जा सकेगा। यह राशि मुख्यशीर्ष “2015-निर्वाचन के संबंधित लघु/उपशीर्ष के विषय शीर्ष कार्यालय व्यय ईकाई” तथा “2055-पुलिस के अन्तर्गत विषय शीर्ष यात्रा व्यय ईकाई” में किये गये बजट उपबंध / आवंटन से विकलनीय होगा। [|

जानिए किसे कितना मिलेगा भत्ता-मानदेय

  • पीठासीन अधिकारियों को 700 रुपये प्रतिदिन, मतदान अधिकारी 500 रुपये प्रतिदिन, चतुर्थवर्गीय कर्मी 350 रुपये प्रतिदिन तक भुगतान का प्रविधान किया गया है।
  • , सेक्टर अधिकारी/ जोनल/ गस्ती दल दंडाधिकारी 700 रुपये प्रतिदिन, सरकारी चालक को 500 रुपये प्रतिदिन, मतगणना पर्यवेक्षक 700 रुपये प्रतिदिन तक भुगतान का प्रविधान किया गया है।
  • मतगणना सहायक 500 रुपये प्रतिदिन, माइक्रो पर्यवक्षक 700 रुपये प्रतिदिन, आयकर निरीक्षक को 2150 रुपये प्रतिदिन तक भुगतान का प्रविधान किया गया है।
  • वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूविंग टीम, अकाउंटिंग टीम, एक्सपेंडिचर मानीटरिंग कंट्रोल, रूम एंड काल सेंटर स्टाफ, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी, स्टैटिक सर्विलांस टीम, एक्सपेंडिचर मानीटरिंग सेल कर्मियों के लिए 2100 रुपये से लेकर 600 रुपये तक भुगतान का प्रविधान किया गया है।
  • फ्लाइंग स्क्वॉड 3350 रुपये एकमुश्त, पुलिस निरीक्षक/ पुलिस अवर निरीक्षक 700 रुपये प्रतिदिन, सहायक निरीक्षक/ हवलदार/ सिपाही को 500 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय मिलेगा।
  • चौकीदार/ दफदार, एनसीसी कैडेट एवं चतुर्थ श्रेणी पुलिस कर्मियों को 350 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
  • पर्दानशी महिलाओें की पहचान हेतु प्रतिनियुक्त कर्मी को 350 रुपये प्रतिदिन, राज्यस्तरीय/ प्रमंडल/ स्तरीय/ जिला/ अनुमंडल स्तर के मास्टर प्रशिक्षक 3500 रुपये एकमुश्त, सुपर जोनल 5 हजार रुपये एकमुश्त, हेल्पडेस्क पर प्रतिनियुक्त एक कर्मी प्रतिदिन 500 रुपये भुगतान का प्रविधान किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews