कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय में वृद्धि, कैबिनेट की मंजूरी, अब खाते में आएगी 25000 तक राशि

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऑपरेशन थिएटर सहायकों और रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों का मानदेय बढ़ाया गया । हालांकि कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज पर कोई फैसला नहीं हो पाया ।
Employees news

HP Cabinet Meeting : सोमवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के शिमला में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें एक दर्जन अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी। हालांकि इस बैठक कर्मचारियों की रिटायमेंट एज बढ़ाने और पेंशनर की कम्युटेशन बंद या जारी रखने पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।

कैबिनेट बैठक में ऑपरेशन थियेटर सहायकों के मासिक मानदेय को 17,820 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने तथा रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मासिक मानदेय को 13,100 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।इसके साथ ही राज्य के गौसदनों में गौवंश के लिए चारा पर दिए जाने वाले अनुदान को प्रति गौवंश 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिमाह करने का फैसला लिया गया।

रिटायरमेंट एज वृद्धि और कम्युटेशन पर नहीं हुआ फैसला

  • कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की रिटायमेंट एज बढ़ाने और पेंशनर की कम्युटेशन बंद या जारी रखने पर भी कोई फैसला नहीं हुआ।उम्मीद है कि अगली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है।कम्युटेशन के तहत रिटायर कर्मचारियों को 15 से 40 फीसदी पेंशन एडवांस देने का प्रावधान है।
  • बता दें की राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 58 से बढ़ाकर 59 वर्ष करने पर विचार कर रही है, वित्त विभाग ने भी प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिस पर चर्चा होना बाकी है। कैबिनेट सब-कमेटी ने भी रिसोर्स मोबिलाइजेशन ने रिटायरमेंट की आयु 59 साल करने की सिफारिश की है

यूपी के केजीबीवी के शिक्षकों कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मानदेय 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसके बाद केजीबीवी के फुल टाइम टीचर का मानदेय रुपये 24200 से बढ़कर 25410 हो जाएगा। वहीं पार्ट टाइम टीचर को अब 12181 रुपये की जगह 12790 रुपये और वार्डन को 30250 की जगह 31763 रूपए मानदेय मिलेगा। इससे प्रदेश के 12 हजार कर्मचारी शिक्षक लाभान्वित होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews