कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मार्च महीने के वेतन पर नया अपडेट, जल्द खाते में आएगी सैलरी, प्रक्रिया शुरू

employee news

Employees News

Byjus Employees March Salary payment : एडटेक कंपनी बायजूस के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। मार्च की सैलरी को लेकर ताजा अपडेट आया है।सुत्रों के मुताबिक, बायजू ब्रांड की मालिक शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म थिंक एंड लर्न ने 9 दिन की देरी के बाद कर्मचारियों को मार्च का वेतन देना शुरू कर दिया है। भुगतान प्रक्रिया अगले 10 दिन में पूरी होने की उम्मीद है। बायजूस ने ईमेल के जरिए अपने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी है।

सैलरी मिलना हुई शुरू, 10 दिन के अंदर हो जाएगा भुगतान

  • मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बायजूस कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा है कि हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वेतन वितरण आज शुरू हो गया है और अगले 10 दिन में पूरा हो जाएगा। हमारे प्रयासों के बावजूद, चार विदेशी निवेशकों की कार्रवाई के चलते हमें अभी तक राइट इश्यू से जुटाए गए कोष तक पहुंच नहीं मिली है।
  • इसके बावजूद, हमने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक उधारी का इंतजाम किया है।’ सुत्रों की मानें तो निचले वेतनमान वाले 25 प्रतिशत कर्मचारियों को पूरा भुगतान मिलेगा, जबकि वरिष्ठ कर्मचारियों को आंशिक भुगतान मिलेगा।कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में इस देरी के लिए चार निवेशकों के समूह को जिम्मेदार ठहराया है।

पिछले हफ्ते मिला था 8 अप्रैल तक मार्च के वेतन भुगतान करने का आश्वासन

पिछले हफ्ते बायजूस ने ई मेल भेजकर अपने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि 8 अप्रैल तक मार्च की सैलरी मिल जाएगी। एक ईमेल में लिखा था कि कुछ विदेशी निवेशकों ने फरवरी के आखिर में एक अंतरिम आदेश प्राप्त कर लिया है, जिसने सफल राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाए गए धन के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है। चार विदेशी निवेशकों की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई ने हमें प्रतिबंध हटने तक वेतन के वितरण को अस्थायी रूप से रोकने के लिए मजबूर किया है। बायजू ने कर्मचारियों को यह आश्वासन भी दिया है कि वह कर्मचारियों को आठ अप्रैल तक वेतन वितरण के लिए काम कर रही है।

जनवरी फरवरी की सैलरी में भी हुई थी देरी

यह दूसरा मौका होगा जब कर्मचारियों की सैलरी में देरी हो हुई हो। इससे पहले जनवरी फरवरी में भी कर्मचारियों की सैलरी में देरी की गई थी, जिसके चलते कर्मचारियों ने नाराजगी जताई थी। बायजूस में अभी 15 हजार से ज्यादा एम्प्लॉइज काम करते हैं। इस बार भी सभी एम्प्लॉइज को उम्मीद थी कि उन्हें उनकी सैलरी सोमवार को मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews