कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, अवकाश घोषित, मिलेगा लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय!

अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस, राखी, जन्माष्टमी समेत कई त्योहार आने वाले हैं। इसके अलावा शनिवार और रविवार के साथ विश्व आदिवासी दिवस का राजपत्रित अवकाश भी रहेगा।
employee news

Employees Holidays in August 2024: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त में भरपूर छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है।अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस, राखी, जन्माष्टमी समेत कई त्योहार आने वाले हैं। इसके अलावा शनिवार और रविवार के साथ विश्व आदिवासी दिवस का राजपत्रित अवकाश भी रहेगा।

राजस्थान के कर्मचारियों को मिलेगी इतने दिन की छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस , 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस , 10 अगस्त को शनिवार , 11 अगस्त को रविवार होने के चलते छुट्टी का लाभ मिलेगा। वही 15 अगस्त को झंडा फहराने के बाद सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिल जाती है। इसके बाद 17 अगस्त शनिवार ,18 अगस्त को रविवार और 19 को रक्षाबंधन पर सरकारी छुट्टी रहेगी। 24-25 अगस्त को शनिवार- रविवार और 26 की कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी।इस दौरान कार्यालय बंद रहेंगे।

बिहार के शिक्षकों को मिलेगा 6 अतिरिक्त छुट्टी

बिहार के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों शिक्षकों को भी 6 अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ मिलेगा।इसमें तीज के मौके पर दो दिन अवकाश , गुरुनानक जयंती ,रक्षा बंधन ,अनंत चतुरदर्शी ,जितिया के दिन स्कूल बंद रहेंगे।बता दे कि शिक्षा विभाग के नए प्रधान सचिव के. सिद्धार्थ ने इस संबंध में एक कमिटी गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। अब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की मांग मानते हुए छुट्टियों की नई लिस्ट तैयार की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews