कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट, 15 दिन में मिलेगा संशोधित पे बैंड, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

employees news

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारियों को 15 दिन में संशोधित पे बैंड मिलेगा। वही जूनियर टीमेट को टीमेट बनाया जाएगा। मंगलवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच हुई बैठक में तय हुआ है कि कंप्यूटर ऑपरेटर के पुराने वेतनमान को 15 दिन की अवधि के अंदर लागू किया जाएगा। जूनियर टीमेट व जूनियर हेल्पर को जनवरी 2016 के बाद टीमेट व हेल्पर बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर एक्शन, प्रधान आरक्षक समेत 8 निलंबित, 1 लाइन अटैच, 2 को नोटिस जारी

मंगलवार को राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन विसंगति को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बोर्ड प्रबंधन के साथ बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों से जुडी कई मांगों पर चर्चा की और राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को संशोधित पे बैंड 15 दिन में देने पर सहमति बनी है। कंप्यूटर आपरेटर के पुराने वेतनमान को 15 दिन के अंदर लागू कर दिया जाएगा। वही जूनियर टीमेट व जूनियर हेल्पर को पहली जनवरी, 2016 के बाद टीमेट व हेल्पर बनाए जाने पर सैद्धांतिक सहमति दी है।

प्रबंधन वर्ग ने इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव सर्विस कमेटी से जल्द अनुमोदित करवाकर लागू करने को कहा।हालांकि बोर्ड में 48 श्रेणियों के वेतनमान को नीचे लाने पर प्रबंधन वर्ग और यूनियन के बीच तकरार नजर आई ।यूनियन ने इन श्रेणियों के पुराने वेतनमान को बहाल करने की मांग की तो प्रबंधन वर्ग ने बोर्ड की कमेटी गठित कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सर्विस कमेटी में अंतिम निर्णय लेने के लिए ले जाने का फैसला लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews