कर्मचारियों-छात्रों के लिए अच्छी खबर, नवंबर में मिलेगा इन छुट्टियों का लाभ, अधिसूचना जारी

Government employees

School office Close : हरियाणा के कर्मचारियों, छात्रों और शिक्षकों के लिए काम की खबर है।राज्य सरकार ने नवंबर में 2 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 4 जिलों फरीदाबाद, पलवल, फतेहाबाद और हिसार में 2 दिन की छुट्‌टी घोषित की गई है।  22 और 25 नवंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

दरअसल, राज्य के 4 जिलों फरीदाबाद, पलवल, फतेहाबाद और हिसार में 22 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति तथा 25 नवंबर 2022 को पंच व सरपंच के पद के लिए मतदान होना है, इसके चलते राज्य सरकार ने इन चारों जिलों के अधिकार क्षेत्र में कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।  जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1951 तथा हरियाणा पंचायती अधिनियम, 1954 के तहत कार्यालयों में तथा परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 के तहत वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा।

अधिसूचना जारी

पंचायती राज संस्थानों के क्षेत्रों में स्थित कारखानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों इत्यादि में भी 22 नवंबर व 25 नवंबर, 2022 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।खास बात ये है कि इन कार्यालयों व संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।दो दिनों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews