कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 1 महीने का एक्स्ट्रा वेतन, 10 लाख का इनाम, ये रहेंगे नियम

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फाइनेंसियल सर्विस कंपनी जेरोधा (Zerodha) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने कर्मचारियों को एक फिटनेज चैलेंज दिया है, इसके तहत चैलेंज पूरा करने वाले कर्मचारियों को 1 महीने का बोनस और 10 लाख रुपये का मोटिवेशन अवॉर्ड दिया जाएगा।इसकी घोषणा  जेरोधा के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ ने की है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मंत्रालय ने जारी किए ये खास निर्देश, मिलेगा लाभ, जानें नियम-शर्तें

सीईओ ने बताया कि फिटनेस चैलेंज के तहत कर्मचारियों को कंपनी के फिटनेस ट्रैकर पर डेली एक्टिविटी टारगेट सेट करने का ऑप्शन दिया जाएगा। अगले साल के 90% दिनों में जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करने वाले को एक महीने का सैलरी बोनस के रूप में मिलेगी। वही मोटिवेशन किकर के रूप में 10 लाख रुपये का एक लकी ड्रा भी होगा।

सीईओ के अनुसार, इस फिटनेस चैलेंज में एक कर्मचारी को किसी भी रूप में रोजाना कम से कम 350 एक्टिव कैलोरी बर्न करनी पड़ेगी। फिलहाल कई कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पर है, ऐसे में बैठने, कई बीमारियों का खतरा और स्मोकिंग की आदतें बढ़ी है, ऐसे में कर्मचारियों को एक्टिव रखने के लिए ये पहल की गई है, कर्मचारियों और उनके परिवार में अच्छी आदतों को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े..पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी पेंशन राशि में वृद्धि, मिलेंगे अन्य कई लाभ, प्रस्ताव तैयार

बता दे कि ज़ेरोधा भारतीय फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है। यह शेयर मार्केट में शेयरों की खरीद-फरोख्त और म्यूचुअल फंड में लेन-देन के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है।  यह पहली बार नहीं है जब कामथ ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को यह चैलेंज दिया है। पिछले साल भी कामथ ने कर्मचारियों के लिए इसी तरह की हेल्थ चैलेंज की की घोषणा की थी कि कंपनी ’12 महीने का हेल्थ टारगेट’ कार्यक्रम शुरू कर रही है, जिससे लोगों को महामारी के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews