कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ, भत्ते में भी होगी वृद्धि, बैठक में बनी सहमति, पदोन्नति-लंबित वेतन पर भी अपडेट

delhi cm

Government Employees Salary hike : उत्तराखंड के राजकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।हाल ही में अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की बैठक में कर्मचारियों के वेतन, पदोन्नति और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभों पर चर्चा की गई।इस दौरान कई प्रस्तावों पर सहमति बनी, जिन्हें जल्द कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब कर्मचारियों को 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने पर भी वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की बैठक में कर्मचारियों की कई मांगों पर चर्चा की गई, इस दौरान कई मांगों पर सहमति बनी।बैठक में फैसला लिया गया कि अब 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा। पहले यह लाभ केवल 1 जनवरी और 1 जुलाई को रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को मिलता था।

वाहन भत्ते में भी होगी वृद्धि

इसके अलावा पदोन्नति के लिए पूर्व की भांति किए जाने का प्रस्ताव  और वेतन विसंगति दूर किए जाने के संबंध में वित्त विभाग एक बैठक कर जल्द कैबिनेट बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रिपोर्ट पेश करेगा। इसके अलावा केंद्र के समान 5400 ग्रेड पे पाने वाले कर्मचारियों को हवाई यात्रा की सुविधा के साथ वाहन भत्ता 1200 से बढ़ाकर 1500 करने पर सहमति बनी, इसके लिए भी वित्त विभाग जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव भेजेगा।यहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

इसके साथ ही बैठक में वर्दीधारी कर्मियों को पुलिस कर्मियों की तरह सुविधाएं देने का प्रस्ताव भी जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा। वही एनपीएस के मुद्दे पर कार्मिक संगठनों के साथ वर्कशाप आयोजित होगी। दिव्यांग कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण एक्ट में 40 प्रतिशत अंकन किए जाने के संबंध में जल्द शासनादेश जारी किए जाने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा पंचायत कर्मियों के रुके हुए वेतन का भुगतान के संबंध में कैबिनेट की अगली बैठक में निर्णय लेने पर भी आश्वासन दिया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews