इन कर्मियों-मजदूरों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 8.33 फीसदी बोनस का लाभ, जारी हुए निर्देश

बोर्ड के इस फैसले से धनबाद के बीसीसीएल, इसीएल व सीसीएल समेत कोल इंडिया व अन्य सभी अनुषंगी कोल कंपनियों में कार्यरत करीब 90 हजार ठेका कर्मी लाभान्वित होंगे।
employees news

Coal India Bonus : धनतेरस दिवाली से पहले कोल इंडिया ने ठेका मजदूरों और कर्मियों को बड़ा तोहफा दिय है। कोल इंडिया बोर्ड ने बोनस पर अपनी मुहर लगा दी है,इसके मुताबिक ठेका मजदूरों को सालाना 8.33 प्रतिशत बोनस का भुगतान किया जायेगा।कोल इंडिया के महाप्रबंधक कार्मिक (श्रम शक्ति व औद्योगिक संबंध) ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

बोर्ड के इस फैसले से धनबाद के बीसीसीएल, इसीएल व सीसीएल समेत कोल इंडिया व अन्य सभी अनुषंगी कोल कंपनियों में कार्यरत करीब 90 हजार ठेका कर्मी लाभान्वित होंगे। कोल इंडिया निदेशक मंडल (एफडी) की 25 अक्तूबर को आयोजित अपनी 471 वीं बैठक में खनन गतिविधियों में लगे ठेकेदार मजदूरों के लिए प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआइ) योजना को मंजूरी दे दी है।

इन कर्मियों को मिलेगा बोनस का लाभ

अधिसूचना के मुताबिक,  जिन ठेकाकर्मियों का वेतन/मजदूरी 21,000 रुपये प्रति माह से अधिक है, वे भी बोनस के हकदार होंगे। वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 30 दिन काम करने वाले  और मौजूदा समय में चल रहे अनुबंधों के ठेकेदार खनन गतिविधियों में लगे  मजदूरों को बोनस का लाभ मिलेगा।कोल इंडिया में ड्यूटी में उपस्थिति हाजरी के आधार पर कर्मियों को बोनस की राशि बांटी जाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews