
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी भविष्य निधि EPFO कर्मचारियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है।जल्द ही पीएफ खाताधारकों की पेंशन में 8 हजार का इजाफा (Employee Pension Scheme) हो सकता है। अगर 15000 पेंशन कैलकुलेट करने की लिमिट हटाई जाती है तो 2022 में कर्मचारियों की पेंशन की राशि दुगुनी हो सकती है। फिलहाल पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में लंबित और सुनवाई चल रही है, हालांकि इस पर जल्द फैसला आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 20000 रुपए की बेसिक सेलरी (basic salary)पर कम से कम 8571 रुपए पेंशन का हो सकता है।
यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसान सम्मान निधि पर बड़ी अपडेट, अटक सकती है 11वीं किस्त, जानें क्यों?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में एम्प्लॉई पेंशन स्कीम यानी ईपीएस (EPS Pension) के तहत मौजूदा समय में पेंशन के लिए 15 हजार रुपये हर महीने की सीलिंग या कैपिंग लगी है, जिसे लगातार हटाने की मांग उठाई जा रही है।इसके लिए भारत संघ और एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) की ओर से 12 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है। अगर 2022 में EPS पर लगी कैंपिंग हटाई जाती है तो पेंशन में 7,500 रुपये से ज्यादा का लाभ मिलेगा । कैप हटने पर पेंशन अगर 20,000 रुपये के बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट होती है तो इसमें 8571 रुपये का इजाफा होगा।
दरअसल, कर्मचारी के रिटायरमेंट पर पेंशन की कैलकुलेशन के लिए अधिकतम सैलरी 15000 रुपए मानी जाती है। अगर ईपीएस की 15000 रुपये की लिमिट हटती है तो कर्मचारियों की पेंशन (Employee Pension Scheme) की राशि डबल हो जाएगी। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी EPS रूल के तहत सिर्फ 7,500 रुपए बतौर पेंशन मिल सकते हैं, लेकिन EPS का योगदान भी बढ़ाना होगा। ईपीएस में बेसिक सैलरी का योगदान 8.33% है। भविष्य निधि संगठन के सदस्य ईपीएस (Employee Pension Update) के सदस्य भी बन जाते हैं। एम्पलॉई पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारी के खाते से 12% सैलरी का हिस्सा PF और बाद में यही राशि नियोक्ता के खाते में भी जाती है।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा डबल तोहफा! सैलरी में होगा 2 लाख तक फायदा, जानें बड़ी अपडेट
नियम के मुताबिक, इसके लिए EPF सदस्य अनिवार्य और कम से कम 10 साल की रेगुलर नौकरी होना चाहिए और 50 साल के बाद भी पेंशन लेने का विकल्प मिलता है। ।इसके लिए आपको 10 D फॉर्म भरना होगा और कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार को पेंशन दी जाएगी।यदि सेवा इतिहास 10 वर्ष से कम है, तो उन्हें 58 वर्ष की आयु में पेंशन राशि निकालने का विकल्प मिलेगावहीभविष्य निधि संगठन के सदस्य ईपीएस के सदस्य भी बन जाते हैं।उदाहरण के तौर पर, अगर पेंशन से 15000 की लिमिट को खत्म कर दिया जाए और बेसिक सैलरी 20000 की जाए तो पेंशन की राशि 7500 से ज्यादा यानि 8,571 मिलेगा। इसके लिए आप EPS कैलकुलेशन का फॉर्मूला= मंथली पेंशन=(पेंशन योग्य सैलरी x EPS कंट्रीब्यूशन) से चेक कर सकते है, लेकिन इसके लिए एम्प्लॉयर का EPS में योगदान भी बढ़ाना होगा, ताकी रिटायरमेंट के समय पेंशन की राशि मिल सके।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

