किसानों के लिए खुशखबरी, 24 फसलें MSP पर खरीदने की अधिसूचना जारी, चुनाव से पहले CM ने किया था ऐलान

वर्तमान में राज्य सरकार एमएसपी पर पर 14 फसलें खरीद रही है और अब सरकारी एजेंसियां 10 और फसलों को एमएसपी पर खरीदेगी।
farmers

Haryana Farmers News : नए साल से पहले हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद की गारंटी सरकार ने दे दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 फसलों को MSP पर खरीदने की घोषणा की थी, इसके बाद अब नए साल से पहले दिसंबर 2024 में इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दे कि वर्तमान में राज्य सरकार एमएसपी पर पर 14 फसलें खरीद रही है और अब सरकारी एजेंसियां 10 और फसलों को एमएसपी पर खरीदेगी।इस फैसले के साथ हरियाणा 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला पहला राज्य बन गया है।

इन फसलों को MSP पर खरीदेगी हरियाणा सरकार

  • हरियाणा सरकार अबतक गेहूं, चावल, सरसों, जौं, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर और उड़द की एमएसपी पर खरीदी करती है।
  • अब रागी, सोयाबीन, काला तिल, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और मूंग फसलों को भी एमएसपी पर खरीदेगी।

अधिसूचना की कॉपी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews