सरकारी कर्मचारियों को फिर मिल सकती है 2 गुड न्यूज, रिटायरमेंट एज और पेंशन राशि में वृद्धि संभव! जानें अपडेट

Govt employee news

demo pic

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों (Central Employees Pensioners) के लिए अच्छी खबर है। आगामी चुनावों से पहले केंद्र की मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा सकती है। वही पेंशन राशि में भी इजाफा हो सकता है।इस संबंध में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर जल्द विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी गुड न्यूज, डीए एरियर पर फैसला जल्द, खाते में आएंगे 2.18 लाख तक रुपए! जानें अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द एक साथ दो खुशखबरी मिल सकती है। आने वाले दिनों में केन्द्र की मोदी सरकार रिटायरमेंट एज और पेंशन राशि में वृद्धि कर सकती है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से केन्द्र सरकार को एक प्रस्ताव (Universal Pension System) भेजा गया है, जिसमें देश के कर्मचारियों के रिटायरमेंट (Retirement) की उम्र बढ़ाने के साथ साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम शुरू करने के सुझाव दिए गए है ।

समिति ने सुझाव दिया है कि 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कौशल विकास के बारे में सुझाव देने के साथ साथ आर्थिक सलाहकार समिति द्वारा कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन (Pension Amount) देने की बात कही है। वही 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट का प्रस्ताव भी भेजा है, ताकी देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।संभावना जताई जा रही है कि समिति के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार जल्द की फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़े..MP Weather: 3 दिन बाद बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार, जानें अपडेट

पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिए।   समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है। इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन दिया जाना चाहिए। वही केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके। रिपोर्ट में 50 और 60 के दशक में लोगों के लिए अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के अवसरों की सिफारिश की गई है।

बता दे कि वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यानी देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी व्यक्ति सेवानिवृत्त की कैटेगरी में या जाएंगे। साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं। इधर, लंबे समय से केन्द्रीय कर्मचारी सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) जल्द इस पर भी फैसला ले सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews