सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जीपीएफ पर ब्याज दर घोषित, इस बार मिलेगा इतना लाभ, आदेश जारी

प्रदेश सरकार ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को सभी कर्मचारियों को जीपीएफ में ब्याज दर के बारे में सूचित करने के निर्देश जारी किए हैं।
Employees news

Himachal Pradesh Employees : हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) सहित अन्य समान फंड्स पर ब्याज दर घोषित कर दी है।हालांकि इस बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक जीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 फीसदी होगी।वही अक्तूबर से दिसंबर के बीच भी जीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज ही मिलेगा। प्रदेश सरकार ने  प्रशासनिक अधिकारियों को सभी कर्मचारियों को जीपीएफ में ब्याज दर के बारे में सूचित करने के निर्देश जारी किए हैं ताकी उन्हें अपनी बचत पर मिलने वाले ब्याज की जानकारी मिल सके।

जीपीएफ दरों में उतार चढ़ाव का दौर जारी

बता दे कि पिछली कई तिमाही से प्रदेश में जीपीएफ पर यही ब्याज दर चल रही है। वर्ष 2019 में जुलाई से सितंबर की तिमाही में यह दर 7.9 फीसदी थी। वर्ष 2016-17 में यह 8 फीसदी रह चुकी है। वर्ष 2015-16 में तो 8.7 फीसदी भी रही है।हालांकि साल 2019 के बाद से जीपीएफ पर ब्याज दरों में गिरावट आई है, जो वर्तमान में 7.1 फीसदी तक पहुंच गई है। बता दे कि सरकारी कर्मचारियों के लिए जीपीएफ एक महत्वपूर्ण बचत योजना है, इसमें कर्मचारियों को नियमित रूप से योगदान करना पड़ता है, जिसमें उन्हें ब्याज के रूप में अच्छा रिटर्न मिलता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews