कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए काम की खबर, अब मिलेगी यह खास सुविधा, आसान होंगे पेंशन से जुड़े ये सारे काम, इस तरह मिलेगा लाभ

इसमें रिटायर होने वाले व्यक्ति को अपने डॉक्यूमेंट ऑनलाइन डिपॉजिट करने से लेकर उसे डिजिलॉकर में भेजने और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में PPO जारी करने तक की फैसिलिटी है।
pensioners pension

Pensioner Pension Portal: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए काम की खबर है। केन्द्र सरकार ने पेंशनर की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम ‘एकीकृत पेंशनर पोर्टल’ है। यह पोर्टल पांच बैंकों के पेंशन प्रोसेस और पेमेंट सर्व‍िस को एक ही जगह पर लाता है।  पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग (DoPPW) की तरफ से एक बयान में कहा गया क‍ि पोर्टल को पेंशन सर्व‍िस को डिजिटल बनाने और पेंशनर्स की लाइफ को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है।

इसमें पेंशन का लाभ उठाने वाले व्यक्ति के पर्सनल और सर्व‍िस से संबंधित डिटेल्स दर्ज की जा सकती हैं जिससे ऑनलाइन पेंशन फॉर्म जमा करने की सुविधा मिलती है। रिटायर हो चुके लोगों को उनकी पेंशन मंजूरी के बारे में एसएमएस या ईमेल से सूचित किया जाएगा जिससे उन्हें पूरे प्रोसेस की जानकारी मिलती रहेगी।पेंशन प्रोसेस और पेमेंट को पूरी तरह से डिजिटल बनाना है। इसमें रिटायर होने वाले व्यक्ति को अपने डॉक्यूमेंट ऑनलाइन डिपॉजिट करने से लेकर उसे डिजिलॉकर में भेजने और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में PPO जारी करने तक की फैसिलिटी है।

पेंशनरों को इस तरह मिलेगा लाभ, आसान होंगे ये काम

  •  सभी पेंशन संवितरण बैंकों के पेंशन पोर्टलों को पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल में एकीकृत किया जाएगा।
  • ‘पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग’ की तरफ से इसके लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और भविष्य पोर्टल जैसे विभिन्न माध्यमों से लागू किया जा रहा है।
  • 5 बैंकों (एसबीआई (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और कैनरा बैंक) से जुड़े पेंशनर अपनी पेंशन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे पेंशन पर्ची, लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट जमा करने की स्थिति, देय व प्राप्त राशि का विवरण और फॉर्म-16 इसी पोर्टल पर देख सकेंगे।
  • पोर्टल के माध्यम से रिटायर्ड कर्मचारी यहां पर अपनी मासिक पेंशन पर्ची देखने के साथ ही लाइफ सर्ट‍िफ‍िकेट जमा करने की स्थिति देख सकेेंगे।
  • बैंकों से संबंधित पेंशनभोगियों के सामने आने वाली समस्याओं जैसे बैंक परिवर्तन, जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की स्थिति, पेंशन पर्ची, फॉर्म 16, पेंशन रसीद की जानकारी को कम करने के लिए, पेंशन संवितरण बैंकों की वेबसाइटों को DOPPW के एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल के साथ एकीकृत किया जा रहा है, ताकि ये सेवाएं एकल खिड़की से उपलब्ध हो सकें।
  • रिटायर होने वाले शख्‍स को अपने दस्‍तावेज ऑनलाइन जमा करने से लेकर इलेक्ट्रॉनिक रूप में पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी करने और उसे डिजिटल लॉकर (Digilocker) में भेजने तक की सुव‍िधा है।

2017 से सभी विभागों में अनिवार्य

  • गौरतलब है कि जनवरी 2017 से ‘भविष्य’ मंच, एक एकीकृत ऑनलाइन पेंशन प्रसंस्करण प्रणाली को केंद्र सरकार के सभी विभागों के लिए से अनिवार्य कर दिया गया था। वर्तमान में यह प्रणाली 98 मंत्रालयों/विभागों में सफलतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही है, जिसमें 870 संबद्ध कार्यालय और 8,174 DDO शामिल हैं।
  • केंद्र सरकार के सभी ई-गवर्नेंस सेवा वितरण पोर्टलों के बीच NESDA आकलन 2021 के अनुसार पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग को भविष्य(DoPPW द्वारा विकसित पेंशन मंजूरी और भुगतान के लिए एक ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम) के लिए तीसरे रैंक से सम्मानित किया गया था।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews