कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा इतने स्थानीय-सार्वजनिक अवकाश का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय!

नगरीय निकाय 2025 अंतर्गत मतदान तिथि 11 फरवरी 2025 को राजनांदगांव और बलरामपुर में सार्वजनिक अवकाश एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
Government employees

CG Employees Holiday : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में 3 नए अवकाश घोषित किए है।

आदेश के तहत, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 30 सितंबर को महाअष्टमी एवं 21 अक्टूबर दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए  स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भी अवकाश

  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकाय 2025 अंतर्गत मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को राजनांदगांव और बलरामपुर में सार्वजनिक अवकाश एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान 3 चरणों में आयोजित होगा, जिसके लिए मतदान तिथि सोमवार 17 व  20 फरवरी 2025 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। मतदान तिथि 23 फरवरी 2025 को रविवार  है।
  • दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कैलेण्डर वर्ष 2025 में जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, मंगलवार 30 सितम्बर को दशहरा (महाअष्ठमी) एवं गुरूवार 23 अक्टूबर 2025 को भाईदूज (दीपावली) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
  • दंतेवाड़ा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया, जिसके अनुसार जिले में फागुन मेला (मड़ई) 12 मार्च को, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश के दिनों में कोषालय, उपकोषालय यथावत खुले रहेगे।

एमपी कर्मचारियों को भी मिलेगा इन अवकाश का लाभ

  • मध्यप्रदेश के सरकारी कैलेंडर के अनुसार, 12 फरवरी और 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 12 फरवरी को संत रविदास जयंती और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सरकारी अवकाश रहेगा।
  • होली का त्योहार 14 मार्च शुक्रवार को है, ऐसे में शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। ईद-उल-फितर 31 मार्च सोमवार को है यानी कर्मचारियों को फिर तीन दिन छुट्टी मिलेगी।29 मार्च को शनिवार, 30 को रविवार, 31 को ईद के चलते अवकाश का लाभ मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews