राज्य सरकार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही है बिना तनख्वाह काटे अवकाश, बस करना होगा ये काम

Government employees

Employee Holiday News : हरियाणा सरकार ने अपने सभी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर छुट्टी की घोषणा की है। यह घोषणा 25 नवंबर के लिए की गई है। इस घोषणा के अनुसार हरियाणा सरकार के जो भी कर्मचारी चाहे वह शासकीय हों या गैर शासकीय, यदि राजस्थान राज्य की वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल हैं तो सरकार द्वारा उन्हें 25 नवंबर के दिन मतदान के लिए अवकाश प्रदान किया जाएगा।

वोट डालने के लिए मिलेगी छुट्टी

आपको बता दें कि सरकार द्वारा यह निर्णय राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान के अधिकार के तहत लिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी की गए इस आदेश के अनुसार हरियाणा राज्य सरकार के जो भी शासकीय और गैर शासकीय कर्मचारी हैं, जिनका वोटर कार्ड राजस्थान राज्य में है, इन सभी कर्मचारियों को हरियाणा सरकार द्वारा विशेष आकस्मिक अवकाश ( special casual leave) दी जाएगी और खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार की राशि वेतन से काटी नहींं जाएगी।

राजस्थान में 25 को है मतदान

आपको बता दें यह फैसला हरियाणा सरकार द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सेक्शन 135–B के तहत लिया गया है। राजस्थान में आगामी 25 तारीख को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है जिसमें एक और जहां मौजूदा गहलोत सरकार अपनी जीत को सुनिश्चित कर एक बार फिर सरकार बनाने की तैयारी की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बीजेपी राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews