गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, राज्य सरकार ने प्रति क्विंटल पर की इतनी बढ़ोतरी, जानें नए रेट

सभी चीनी मिलों तक सरकार की नई रेट लिस्ट पहुंच गई है। चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को प्रभेद के अनुसार मूल्य का भुगतान होगा।
farmers news

Punjab Bihar Sugarcane Price: बिहार के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है।विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने गन्ना किसानों (Sugarcane Farmers) को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने गन्ना किसानों के लिए राज्य सहमत मूल्य (SAP) में 10 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है।गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

बिहार सरकार ने चालू पेराई सत्र (2024-25) के लिए गन्ने की कीमत प्रति क्विंटल 365 रुपये से 310 रुपये के बीच है।उत्तम क्वालिटी के गन्ने की कीमत 365 रुपए प्रति क्विंटल , सामान्य क्वालिटी के गन्ने की कीमत 345 प्रति क्विंटल और निम्न क्वालिटी के गन्ने की कीमत 310 रुपए प्रति क्विंटल होगी। इस तरीके से सभी चीनी मिलों तक सरकार की नई रेट लिस्ट पहुंच गई है। चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को प्रभेद के अनुसार मूल्य का भुगतान होगा। मिलों द्वारा राशि उनके बैंक खाते मेंं भेजी जाएगी।

पंजाब सरकार ने भी SAP बढ़ाया

पंजाब सरकार ने भी गन्ना किसानों को खुशखबरी देते हुए राज्य सहमत मूल्य (SAP) में 10 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है।इसके बाद रेट 401 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इस बढ़ोतरी के साथ पंजाब पूरे देश में गन्ने का सबसे अधिक मूल्य देने वाला राज्य बन गया है। इस सीजन में पंजाब में 62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन होने की उम्मीद है।पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार ने 11 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा करके एसएपी के लिए 391 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews