Salary Hike 2025 : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इस साल वेतन में होगी 9.4% तक वृद्धि! सैलरी में आएगा बंपर उछाल

एचआर कंसल्टिंग फर्म मर्सर ने टोटल हायरिंग सर्वे के आधार पर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि साल 2020 में 8 प्रतिशत के मुकाबले साल 2025 में वेतन में 9.4 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है।
employees news

Employees Salary Hike 2025 : निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।भारतीय कर्मचार‍ियों को इस साल 2025 अलग-अलग उद्योगों में औसतन 9.4 प्रतिशत वेतन वृद्धि म‍िल सकती है।यह जानकारी एचआर कंसल्टिंग फर्म मर्सर के रैम्यूनरेशन सर्वे से सामने आई है।

सर्वे के मुताबिक साल 2020 में 8 प्रतिशत के मुकाबले साल 2025 में इसके 9.4 प्रतिशत तक होने की उम्मीद की जा रही है।यह सर्वे रिपोर्ट विभिन्न क्षेत्रों की 1,550 से अधिक कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करके तैयार की गई है। इसमें टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर गुड्स, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोटिव जैसे सेक्टर शामिल हैं।2025 में 37% ऑर्गनाइजेशन कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, जो विभिन्न सेक्टरों में टैलेंट की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

मर्सर सर्व: इस साल वेतन में होगी 9.5 फीसदी वृद्धि

एचआर कंसल्टिंग फर्म मर्सर के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, ऑटोमोटिव सेक्टर में 8.8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। इसका क्रेडिट देश के ईवी की बढ़ती डिमांड और भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पहल को जाता है।मैन्यूफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 8 से 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।पिछले साल यह 8.8 प्रतिशत रहा था।

क्या कहता है ग्‍लोबल प्रोफेशनल सर्व‍िस फर्म एऑन PLC सर्वे

  • बीते साल अक्टूबर 2024 में ग्‍लोबल प्रोफेशनल सर्व‍िस फर्म एऑन पीएलसी के ‘30वें एनुअल सैलरी इंक्रीमेंट और ब‍िजनेस सर्वे में भारत में 2025 में वेतन में 9.5% तक वृद्धि की बात कही ग थी।
  • इसमें मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग एवं र‍िटेल में 10%,  फाइनेंश‍ियल कंपन‍ियों में 9.9%,  ग्‍लोबल कॉम्‍पीटेंस सेंटर और टेक्‍नोलॉजी प्रोड्क्‍टस एवं प्‍लेटफॉर्म के कर्मचारियों को क्रमशः 9.9 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत की सैलरी हाइक होने की उम्मीद है। इसके अलावा टेक्‍नोलॉजी काउंसल‍िंग एवं सर्व‍िस सेक्‍टर में 8.1 प्रतिशत तक वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • यह जानकारी यह सर्वे रिपोर्ट जुलाई और अगस्त में 40 उद्योगों की 1,176 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करके तैयार की गई है। इसमें इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल उद्योगों में वेतन 10 प्रतिशत को वित्तीय संस्थाओं में वेतन 9.9 प्रतिशत तक वेतन बढ़ने की उम्मीद है, जो अच्छे संकेत माने जा रहे है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews